जयपुर से बारां के रास्ते नदी में गिरी कार, कारोबारी हरीश खंडेलवाल की मौत, इसी जगह 5 साल पहले बस हादसे में गई थीं 25 जानें

Updated on 18-09-2025 01:28 PM
बारां/जयपुर: राजस्थान केबूंदी जिले के लाखेरी कस्बे के नजदीक मेज नदी में गिरी कार को बुधवार देर रात निकाल लिया गया। इस हादसे में कार चालक और मालिक हरीश खंडेलवाल की दर्दनाक मौत हो गई। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह सफेद रंग की लग्जरी कार थी, जिससे वह जयपुर गए थे। वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। मृतक चालक और कार मालिक हरीश खंडेलवाल बारां जिले के सीसवाली कस्बे के रहने वाले थे। कस्बे में ही उनका व्यापार था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का बुरा हाल है। 50 वर्षीय हरीश खंडेलवाल अब उनके बीच नहीं रहे।

एसडीआरएफ की टीम ने कार खोजी, व्यापारियों में शोक की लहर


लाखेरी कस्बे के लोग बताते हैं कि बुधवार देर शाम हरीश खंडेलवाल कार सहित मेज नदी में गिर गए थे। कार पानी में डूब गई थी। नदी में पानी का तेज बहाव था, ऐसे में स्थानीय मछुआरे कार नहीं ढूंढ़ पाए। प्रशासन को सूचना दी गई तो एडिशनल एसपी उमा शर्मा के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम ने कार की तलाश शुरू की। घटना के करीब 6 घंटे बाद कार मिली, जिसमें हरीश खंडेलवाल का शव फंसा हुआ था। माना जा रहा है कि उन्होंने नदी में गिरने के बाद बचने की काफी कोशिश की होगी, लेकिन कार से बाहर नहीं निकल पाए और उनकी मौत डूबने से हो गई।
एसडीआरएफ के जवानों ने नाव की मदद से कार की तलाश की और रस्सियों से बांधकर क्रेन के जरिए लाखेरी पापड़ी पुल से मेज नदी में गिरी कार को बाहर निकाला। तड़के 4 बजे कार को बाहर निकालकर हरीश खंडेलवाल का शव लाखेरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया। आज पुलिस पोस्टमार्टम की कार्यवाही कर रही है। इधर, व्यापारी की अकाल मौत की खबर के बाद सीसवाली कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।

हाई लेवल ब्रिज की मांग, 5 साल पहले बस हादसे में गई थीं 25 जानें


लाखेरी के लोगों ने एक और हादसे के बाद सरकार और प्रशासन को जमकर कोसा। लोगों ने कहा कि वर्ष 2020 में कोटा से मायरा लेकर जा रहा एक परिवार बस सहित नदी में डूब गया था। इस हादसे में धोबी समाज के एक परिवार और रिश्तेदारों समेत 25 लोगों की मौत हुई थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उस समय से ही मेज नदी पर पापड़ी पुल के स्थान पर हाई लेवल ब्रिज बनाने की मांग की जा रही थी, ताकि बरसात के मौसम में पानी का तेज बहाव सड़क को अवरुद्ध न करे और इस संकरे पुल पर हादसे न हों। लेकिन पांच साल बीत जाने के बावजूद आज तक मांग पूरी नहीं हुई। नतीजा यह है कि पापड़ी पुल पर लगातार हादसे हो रहे हैं और लोगों की जानें जा रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.