कैबिनेट बैठक:3 जिलों में बनने वाले बांध प्रोजेक्टों में पुनर्वास के लिए 1782 करोड़ रुपए मंजूर

Updated on 17-12-2025 12:44 PM

अनूपपुर, मंडला और डिंडोरी जिलों में नर्मदा व उसकी सहायक नदी पर बनने वाली अपर नर्मदा, राघवपुर और बसानिया बांध प्रोजेक्ट में डूब प्रभावित 13,873 परिवारों के लिए राज्य सरकार ने 1,782 करोड़ रुपए के विशेष पैकेज को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट से प्रभावित सामान्य परिवारों को अब पुनर्वास के लिए 12.50 लाख रुपए और एससी-एसटी परिवारों को 13 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में बुधवार को यह निर्णय लिया गया। इन तीनों परियोजनाओं के प्रभावितों के पुनर्वास के लिए डीपीआर में पहले से 1,656.2 करोड़ रुपए मंजूर हैं। 1,782 करोड़ का स्पेशल पैकेज इसके अतिरिक्त मंजूर किया गया है।

इस तरह पुनर्वास पर अब 3,438.2 करोड़ रुपए सरकार खर्च करेगी। इन तीनों प्रोजेक्ट की कुल लागत 5,512.11 करोड़ रुपए है। इनके बनने पर 71,967 हेक्टेयर जमीन में सिंचाई हो सकेगी। इसके साथ ही 125 मेगावाट बिजली पैदा होगी।

आदिवासी अंचलों में खुलेंगे वन विज्ञान केंद्र

राज्य सरकार आदिवासी अंचलों में वानिकी विस्तार, वन भूमि की उत्पादकता बढ़ाने, परंपरागत खेती के बजाय वृक्ष खेती को बढ़ावा देने के लिए वन विज्ञान केंद्र स्थापित करेगी। यह वन विज्ञान केंद्र कृषि विज्ञान केंद्र की तर्ज पर ही वनों के विकास और उससे स्थानीय लोगों की आजीविका बढ़ाने से जुड़े शोध कार्य भी करेंगे। शुरुआती चरण में अगले पांच साल में 6 वन विज्ञान केंद्र की स्थापना के लिए कैबिनेट ने 48 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है।

इस योजना के 10 लाख तक के प्रस्तावित काम भी मंजूर

कैबिनेट ने 2025-26 के लिए सीएम ग्राम सड़क एवं अवसंरचना योजना में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रस्तावित 10 लाख तक लागत वाले कार्यों की स्वीकृति की अनुमति दे दी है। इसके बाद 693.76 करोड़ के 3,810 विकास कार्य प्रदेश में किए जा सकेंगे।

2031 तक चलेगी युवाओं के लिए उद्यम क्रांति योजना

कैबिनेट ने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना को 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत 905.25 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसमें 18-45 वर्ष के स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के लिए 50 हजार से 50 लाख रुपये तक बैंक लोन दिलाया जाता है।

मेट्रो प्रोजेक्ट में घाटा 90.67 करोड़

 भोपाल और इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कुल अनुमानित वित्तीय घाटा 90.67 करोड़ आया है। इसके लिए कैबिनेट ने राजस्व मद में 90.67 करोड़ के बजट की मंजूरी दे दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.