कनाडा ने फिर उठाई भारत की ओर उंगली, रिपुदमन सिंह मलिक के बेटे हरदीप को थमाया लेटर, बताया जान को खतरा

Updated on 23-05-2024 12:04 PM
ओटावा: कनाडा पुलिस ने अपने एक और सिख नागरिक के जीवन को खतरा बताते हुए भारत की ओर संकेत किया है, साथ ही उसके पिता की हत्या में भारत के रोल की जांच करने की बात भी कही है। कनाडा पुलिस ने साल 1985 में एयर इंडिया के विमान में हुए घातक बम विस्फोट के आरोपी रहे रिपुदमन सिंह मलिक के बेटे की जान को खतरा बताया है। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) की ओर से आधिकारिक तौर पर जारी एक बयान में कहा गया है कि हरदीप मलिक के जीवन को किसी साजिश के चलते खतरे हो सकता है। हरदीप मलिक कनाडा के सरे में रहता है और बड़े व्यापारी रहे रिपुदमन सिंह मलिक का बेटा है। रिपुदमन सिंह पर 1985 में बम विस्फोट के जरिए सामूहिक हत्या और साजिश के आरोप लगे थे, जिसमें 331 लोग मारे गए थे। हालांकि साल 2005 में रिपुदमन सिंह को आरोपों से बरी कर दिया गया था।रिपुदमन सिंह मलिक की 14 जुलाई, 2022 को सरे में उसके दफ्तर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरसीएमपी अफसर इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या रिपुदमन सिंह की हत्या के पीछे भारत सरकार का हाथ था। आरसीएमपी का मानना है कि भारत सरकार पिछले साल प्रमुख सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की लक्षित हत्या में शामिल थी। सिंह मलिक की पत्नी और परिवार के दूसरे अन्य सदस्य पिछले हफ्ते फ्रांस में यात्रा कर रहे थे। इस दौरान आरसीएमपी ने हरदीप मलिक को लेटर देते हुए चेतावनी दी कि आपराधिक साजिश से उसकी जान को खतरा हो सकता है। आरसीएमपी का ये पत्र किसी को उसकी सुरक्षा के लिए खतरे के बारे में जागरूक होने के बारे में कहता है।

खालिस्तान से जुड़े कई लोगों को नोटिस

कनाडा पुलिस की ओर से हाल के दिनों में ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तानी आंदोलन से जुड़े कई लोगों को ऐसे नोटिस मिले हैं, जिसमें उनकी जान को खतरा बताया गया है। जून 2023 में हत्या से पहले निज्जर को भी एक ऐसा पत्र दिया गया था। हरदीप मलिक की जान को खतरे और रिपुदमन सिंह की हत्या की जांच से कनाडा ने ये संकेत भी दिया है कि निज्जर की हत्या से पहले की घटनाओं में भी वह भारत का हाथ मानता है। कनाडा की ओर से इस तरह के आरोपों के बाद हालिया समय में दोनों देशों के रिश्ते भी खराब हुए हैं।

सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट कहती है कि आरसीएमपी को ऐसे सबूत देखे हैं जो बताते हैं कि एक भारतीय राजनयिक रिपुदमन सिंह मलिक की हत्या से ठीक पहले फोन और टेक्स्ट के जरिए उसके संपर्क में थ। जांचकर्ता इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या भारतीय राजनयिक के साथ संपर्क का उसकी मौत से भी कोई संबंध है। रिपुदमन सिंह मलिक की सरे के न्यूटन इलाके में गोलीबारी में मौत हो गई थी। रिपुदमन सिंह पर 23 जून 1985 को कनाडा से लंदन होते हुए भारत जा रहे एयर इंडिया के विमान में आयरिश तट के पास विस्फोट कराने का आरोप लगा था। इस विमान में सवार सभी 329 लोग मारे गए थे। कनाडाई जांचकर्ताओं ने कहा था कि बम विस्फोटों की योजना सिख अलगाववादियों ने बनाआ थी जो 1984 में स्वर्ण मंदिर पर भारतीय सेना के घातक हमले का बदला लेना चाहते थे। हालांकि रिपुदमन सिंह पर आरोप साबित नहीं हुए और कोर्ट से वह बरी हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.