कनाडा की खुफिया एजेंसी चुपचाप 2 बार भारत आई:निज्जर हत्याकांड में भारतीय अधिकारियों से मिले इसके अफसर, इसी के बाद 4 भारतीय गिरफ्तार हुए

Updated on 10-06-2024 01:50 PM

खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद कनाडाई खुफिया विभाग (CSIS) इस साल फरवरी और मार्च में दो बार सीक्रेट तरीके से भारत आया। इसकी जानकारी रविवार (9 मई) को खुद CSIS के निदेशक डेविड विग्नॉल्ट ने दी। उन्होंने बताया कि वे लोग निज्जर की हत्याकांड से संबंधित मामले की जानकारी भारतीय अधिकारियों को देने के लिए भारत आए थे।

खुफिया एजेंसी के दौरे निज्जर हत्याकांड में 4 भारतीयों की गिरफ्तारी से पहले हुए थे। कनाडा ने पिछले महीने ही 4 भारतीय नागरिकों को निज्जर हत्याकांड में गिरफ्तार किया था। एडमॉन्टन में रहने वाले 22 साल के करण ब्रार, 22 साल के कमलप्रीत सिंह और 28 साल के करणप्रीत सिंह पर फर्स्ट-डिग्री हत्या और हत्या की साजिश रचने के आरोप में लगे थे। इसके बाद एक और भारतीय अमनदीप सिंह को कनाडाई अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया था।

दरअसल, 18 जून, 2023 की शाम को सरे शहर के एक गुरुद्वारे से निकलते समय निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पिछले साल 18 सितंबर को भारत सरकार पर निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था, जिसे भारत ने खारिज किया था।

'कनाडा उन लोगों को वीजा देता है जो भारत में वांटेड'
निज्जर मामले में गिरफ्तारियों के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आरोप लगाया था कि कनाडा उन लोगों को वीजा देता है जो भारत में वांटेड हैं। उन्होंने कहा था कि 'पंजाब में संगठित अपराधों से जुड़े लोगों का कनाडा में स्वागत किया जाता है।'

इस हत्याकांड की जांच रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) कर रही है। कनाडाई अधिकारियों ने भी माना की CSIS से जुड़े कुछ लोग भारत गए थे, लेकिन उन्होंने इस बार में जानकारी देने से मना कर दिया कि CSIS की भारतीय अधिकारियों से क्या बातचीत हुई थी।

कनाडाई अधिकारी बोले- भारत के साथ जानकारी साझा कर रहे हैं
कनाडाई अधिकारियों ने कहा कि CSIS लगातार भारतीय अधिकारियों के साथ हत्याकांड की जानकारी साझा कर रही है। उन्होंने कहा कि कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी यही बात कई बार दोहराई है। कनाडाई अधिकारियों ने कहा कि मामले की शुरुआती जांच चल रही है और इसमें संबंधित लोगों की जवाबदेही सुनिश्चित की जा रही है।

यही दोनों देशों के हितों में है। RCMP स्वतंत्र तरीके से जांच कर रही है। हालाकि, अब तक CSIS की भारत यात्रा पर भारतीय अधिकारियों ने कोई जानकारी साझा नहीं की है।

भारत ने कनाडा के 41 डिप्लोमैट्स को निकाला था
कनाडा के आरोपों के बाद भारत ने वहां के लोगों के लिए वीजा सेवाएं सस्पेंड कर दी थीं। 41 कनाडाई डिप्लोमैट्स को भी हटा दिया था। हालांकि, बाद में डिप्लोमैटिक लेवल पर बातचीत हुई और कुछ महीनों बाद वीजा सेवाएं बहाल कर दी गई थीं।

कनाडा ने कहा था कि वह इस हत्या में भारत के शामिल होने के सबूत देगा, जो उसने अब तक नहीं दिए हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर अलग-अलग मंचों से कई बार ट्रूडो सरकार पर खालिस्तानी आतंकियों को पनाह देने का आरोप लगाते रहे हैं। हालांकि, कुछ दिन पहले कनाडा की विदेश मंत्री ने कहा था कि भारत निज्जर की हत्या की जांच में सहयोग कर रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.