कनाडाई सांसद जगमीत सिंह ने ठुकराया ट्रम्प का ऑफर:कहा- हमारा देश बिकाऊ नहीं, हमें इस पर गर्व; इसके लिए जी जान से लड़ेंगे

Updated on 14-01-2025 02:50 PM

अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कई बार कनाडा को अमेरिका का 51वां स्टेट बनने के ऑफर दे चुके हैं। इस मुद्दे पर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो और विदेश मंत्री मेलानी जोली के बाद अब कनाडा की न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) के नेता और सांसद जगमीत सिंह ने भी ट्रम्प के ऑफर को ठुकरा दिया है।

जगमीत सिंह ने X पर एक वीडियो पोस्ट में कहा-

QuoteImage

मेरे पास डोनाल्ड ट्रम्प के लिए एक मैसेज है। हमारा देश (कनाडा) बिकाऊ नहीं है। न अभी है, न कभी होगा। कनाडाई लोगों को अपने देश पर गर्व है और हम इसकी रक्षा के लिए जी जान से लड़ने को तैयार हैं।

QuoteImage

ट्रम्प की तरफ से टैरिफ लगाने की धमकी पर जगमीत सिंह ने कहा कि अगर ट्रम्प सोचते हैं कि वो हमसे लड़ाई कर सकते हैं, तो उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। मेरा मानना है कि अगर ट्रम्प हम पर टैरिफ लगाते हैं तो हमें भी उसी तरह जवाबी टैरिफ लगाना चाहिए। प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ने वाले किसी भी इंसान को ऐसा ही करना चाहिए।

कैलिफोर्निया में लगी आग पर NDP लीडर ने कहा कि अभी जब अमेरिका में जंगल की आग घरों को तबाह कर रही है तो कनाडा के फायर फाइटर्स मदद के लिए पहुंच गए हैं। हम ऐसे ही हैं। हमेशा अपने पड़ोसियों की मदद करते हैं।

बता दें कि जगमीत सिंह की NDP पार्टी के पास 25 सांसद हैं। ट्रूडो NDP के सपोर्ट से ही सरकार चला रहे थे, लेकिन पिछले साल NDP ने उनसे समर्थन वापस ले लिया। गठबंधन टूटने की वजह से ट्रूडो सरकार अल्पमत में आ गई।

ट्रम्प की कनाडा पर 25% टैरिफ लगाने की धमकी

इस सारे विवाद की शुरुआत तब हुई जब पिछले साल नवंबर ट्रूडो ने अमेरिका में ट्रम्प से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान ट्रम्प ने मजाक में कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनने का ऑफर दिया था। इसके बाद वो कई बार कनाडा को अमेरिका में शामिल होने का ऑफर दे चुके हैं।

ट्रम्प इसके लिए फाइनेंशियल पावर इस्तेमाल करने की बात कह चुके हैं। उन्होंने कनाडा पर 25% टैरिफ लगाने की भी धमकी दी है। ट्रम्प का कहना है कि अगर कनाडा अमेरिका में शामिल हो जाता है तो कोई टैरिफ नहीं होगा, टैक्स बहुत कम हो जाएंगे।

ट्रूडो बोले- अमेरिका को भी नुकसान होगा

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ट्रम्प की तरफ से 25% टैरिफ की धमकी पर कहा-

QuoteImage

अगर ट्रम्प हम टैरिफ लगाते हैं तो उन्हें ये भी सोचना चाहिए कि इस टैरिफ के बाद कनाडा अमेरिका को जो स्टील और एल्युमीनियम एक्सपोर्ट करता है उसकी कीमत पर क्या असर पड़ेगा।

QuoteImage

कोई भी अमेरिकी नागरिक कनाडा से आने वाली बिजली, ऑयल और गैस के लिए 25% ज्यादा कीमत नहीं देना चाहेगा। मुझे लगता है कि लोगों को इस बारे और ध्यान देने की जरूरत है। मैं जानता हूं कि ट्रम्प एक सफल व्यापारी के तौर पर लोगों के असंतुलित रखना पसंद करते हैं।

ट्रूडो ने आगे कहा- ट्रम्प को अमेरिकी लोगों का जीवन आसान बनाने और अमेरिकी वर्कर्स की मदद करने के लिए चुना गया है। ये (टैरिफ) ऐसी चीजें हैं जो उन्हें नुकसान पहुंचाने वाली हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.