सरफराज खान के लिए अंपायर से भिड़ गए कप्तान रोहित शर्मा, कीवी बल्लेबाज को भी खूब सुनाया!
Updated on
01-11-2024 03:55 PM
मुंबई: भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी में सधी हुई शुरुआत की, लेकिन वॉशिंगटन सुंदर ने जल्द ही कीवी टीम को शुरुआती झटका दे दिया। हालांकि, इसके बाद मेहमान टीम के लिए विल यंग ने मोर्चा संभाला लिया। इस दौरान उनको साथ मिला डेरिल मिचेल की।
डेरिल मिचेल रचिन रविंद्र के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे थे। मिचेल को क्रीज पर आए हुए कुछ ही देर हुआ था कि उन्होंने भारतीय खिलाड़ी सरफराज खान की अंपायर से शिकायत कर दी। मिचेल की शिकायत के बाद अंपायर सरफराज से बात करने गए, लेकिन तभी टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा बीच में आए और अंपायर से भिड़ गए।
क्या था पूरा मामला?
दरअसल पूरा मामला यह था कि जब डेरिल मिचेल बल्लेबाजी के लिए उतरे तो सरफराज शॉट लेग पर फील्डिंग के लिए खड़े थे। इस दौरान सरफराज गेंदबाजों को बूस्ट अप करने के लिए उन्हें कुछ-कुछ बोल रहे थे। डेरिल मिचेल को इसी बात से दिक्कत हो गई और उन्होंने अंपायर से जाकर शिकायत किया कि वह बैटिंग में अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि सरफराज उनके बगल में लगातार कुछ ना कुछ बोले जा रहे हैं।
इसके बाद अंपायर में बीच आते हैं, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने इस पूरे मामले को अपने हाथ में लिया और डेरिल मिचेल को भी उन्होंने खूब सुनाया। कुछ मिनट की बहस के बाद मामला शांत हुआ तब जाकर खेल शुरू हो पाया।
सीरीज में 2-0 से आगे है न्यूजीलैंड
बता दें कि तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम 2-0 से आगे है। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले जो मैचों में जीत हासिल कर सीरीज में अजेय बढ़त बना लिया है। ऐसे में टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह मुंबई टेस्ट में जीत के साथ इस सीरीज का अंत करें।
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
रश्मिका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्मिका को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…