कर्नाटक में मिली रूसी महिला का केस:इजराइली कारोबारी ने बेटियों की कस्टडी मांगी थी; सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- परिवार गुफा में, आप गोवा में क्यों थे

Updated on 07-10-2025 01:08 PM

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को गोवा में रह रहे एक इजराइली बिजनेसमैन को फटकार लगाई। कोर्ट ने पूछा कि जब उसकी बेटियां और उनकी रूसी मां कर्नाटक के जंगल में गुफा में रह रही थीं, तब वह गोवा में क्या कर रहा था? कोर्ट ने पूछा कि क्या उसके पास भारत में रहने के वैध दस्तावेज हैं।

कोर्ट ने यह टिप्पणी तब की, जब बिजनेसमैन ने अपनी दो बेटियों की कस्टडी मांगी और उन्हें रूस भेजने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच ने कहा कि यह देश अब ऐसा सुरक्षित ठिकाना बन गया है, जहां कोई भी आकर रह सकता है।

11 जुलाई को कर्नाटक के कुमटा तालुका के रामतीर्थ हिल्स के जंगल में पुलिस की रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान 40 साल की रूसी महिला नीना कुटीना और उसकी दो बेटियों को बचाया गया था। उनके पास भारत में रहने के वैध दस्तावेज नहीं थे, इसलिए उन्हें कर्नाटक के रेस्ट्रिक्शन सेंटर में भेजा गया।

26 सितंबर को कर्नाटक हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह महिला और उसकी बेटियों को रूस भेजने के लिए ट्रैवल दस्तावेज जारी करे। इसके खिलाफ इजराइली नागरिक डॉर शलोमो गोल्डस्टीन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की।

बच्चियों का पिता होने के दस्तावेज दिखाएं: कोर्ट

सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्यकांत ने पूछा कि आप कौन हैं, आपका क्या अधिकार है? कोई आधिकारिक दस्तावेज दिखाइए जिसमें आपको बच्चियों का पिता बताया गया हो। उन्होंने यह भी कहा कि हम क्यों न आपको डिपोर्ट करने का आदेश दें।

रशियन महिला ने खुद रूस लौटने की इच्छा जताई थी

हाईकोर्ट ने आदेश में कहा था कि महिला व उसकी बेटियां दो महीने से बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रही थीं। महिला ने खुद रूसी दूतावास को पत्र लिखकर जल्द से जल्द रूस लौटने की इच्छा जताई थी। हाईकोर्ट ने कहा कि बच्चों के हित में यही है कि वे अपनी मां के साथ रूस लौटें।

इजराइली बिजनेसमैन के पति होने का दावा, कुटीना बोलीं- वो पति नहीं

रूसी महिला और उसके बच्चों के रेस्क्यू और शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने कहा था कि नीना 2016 में बिजनेस वीजा पर भारत आई थीं। वीजा करीब 8 साल पहले ही खत्म हो गया था। तब से वह अवैध तरीके से भारत में रह रही थी। इसके करीब एक हफ्ते बाद मीडिया में एक इजराइली नागरिक गोल्डस्टीन ने दावा किया कि वो कुटीना का पति है।

गोल्डस्टीन का ये भी दावा है कि करीब 8 साल पहले वो कुटीना से गोवा में मिला था। दोनों में प्यार हो गया। ये बच्चे उसके हैं। वह बच्चों से मिलने के लिए कानूनी मदद मांग रहा है। गोल्डस्टीन के दावों पर कुटीना ने जवाब दिया, ‘वो मेरा पति नहीं है। हमने कभी शादी नहीं की। न ही वो मेरे किसी बच्चे का पिता है। उससे मेरी पहचान जरूर है।‘

‘वो बस मुझे और मेरे बच्चों को परेशान कर रहा है। वो हमारे लिए फैसले लेना बंद करे। हम उससे दूर ही रहना चाहते हैं। उसके पेरेंट्स काफी अमीर हैं। वो मनचाही चीजें पाने का आदी हो चुका है। उसकी जिद की वजह से हमारी पूरी जिंदगी बर्बाद हो रही है।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.