कैट प्रतिनिधिमंडल की वित्त मंत्री से मुलाकात, जीएसटी और ई-वे बिल पर दिए सुझाव

Updated on 12-06-2024 06:52 PM

रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जीएसटी से संबंधित नोटिस और ई-वे बिल से संबंधित सुझावों का ज्ञापन सौंपा।

पारवानी-दोशी ने वित्त मंत्री को अवगत कराया कि वर्तमान में जीएसटी विभाग से अधिकांश व्यापारियों को नोटिस मिल रही हैं, जो व्यापार को सुगम बनाने के उद्देश्य के विपरीत है। इसके अलावा, इन नोटिसों के कारण व्यापारी और उनके सलाहकारों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय जीएसटी द्वारा मात्र 10 से 15 प्रतिशत व्यापारियों को नोटिस दिया जा रहा है, जबकि इनकम टैक्स विभाग के अंतर्गत केवल 5 प्रतिशत व्यापारियों को नोटिस मिल रही है। कैट ने सुझाव दिया कि इनकम टैक्स और केंद्रीय जीएसटी के समान केवल 10 से 15 प्रतिशत व्यापारियों को ही नोटिस दी जानी चाहिए।

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों में व्यापारियों को जीएसटीआर-1 फॉर्म देर से दाखिल करने पर जुर्माना नोटिस जारी किया गया है। विभाग की इस अचानक की गई कार्यवाही से व्यापारियों में भय का माहौल है और उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारिक समुदाय ने हमेशा सरकार को उसके कर संग्रह लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहयोग दिया है और नियमों के पूर्ण अनुपालन के लिए प्रयासरत रहा है। इसलिए, जीएसटी विभाग द्वारा जारी किए गए जुर्माना नोटिस को स्वतः निरस्त किया जाना चाहिए।

ई-वे बिल अधिसूचना पर पुनर्विचार:
कैट ने वित्त मंत्री से आग्रह किया कि पूर्व में 19 जून 2018 को जारी अधिसूचना के तहत राज्य में जिले के भीतर माल परिवहन के लिए ई-वे बिल जारी करना अनिवार्य नहीं था। 15 वस्तुओं को छोड़कर राज्य के भीतर किसी भी वस्तु के परिवहन पर ई-वे बिल की आवश्यकता नहीं थी। वर्तमान में जारी अधिसूचना क्रमांक 202 के कारण ई-वे बिल की संख्या और अनुपालन से संबंधित जटिलताएँ बढ़ जाएँगी। इसलिए, कैट ने आग्रह किया कि वर्तमान में जारी अधिसूचना पर पुनर्विचार कर पूर्व की अधिसूचना को यथावत रखा जाए।

वित्त मंत्री का सकारात्मक आश्वासन
ओ.पी. चौधरी ने ज्ञापन का ध्यानपूर्वक अवलोकन किया और इस विषय पर कैट प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक आश्वासन दिया कि व्यापारिक हितों का ध्यान रखा जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्य
इस मुलाकात के दौरान कैट और युवा के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें जितेन्द्र दोषी, परमानन्द जैन, वासु माखीजा, सुरिन्द्रर सिंह, भरत जैन, राकेश ओचवानी, जयराम कुकरेजा, प्रीतपाल सिंह बग्गा, सीए मुकेष मोटवानी, विक्रांत राठौर, परविन्द्रर सिंह, अमीत गुप्ता और मनीष सोनी शामिल थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर जहां अभी तक फैंस को यकीन नहीं…
 16 March 2026
'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक…
 16 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…
 16 March 2026
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
Advt.