रायपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, सजाए गए मंदिर, कोतवाली थाने में जन्म लेंगे कान्‍हा

Updated on 26-08-2024 02:06 PM

रायपुर । जयंती योग सहित छह योगों के संयोग में सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी की धूम मचेगी। जन्माष्टमी पर सर्वार्थसिद्धि, स्थिर योग, हर्षण योग, शश योग, गजकेशरी योग का संयोग बन रहा है। राजधानी में 10 से अधिक राधा-कृष्ण मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम मचेगी। जुगलजोड़ी सरकार के श्रीविग्रह का श्रृंगार मथुरा-वृंदावन से मंगवाई गई पोशाक से किया जाएगा। मंदिर परिसर को कोलकाता से लाए गए सफेद, लाल गुलाब से सजाया गया है। खास आकर्षण कोतवाली थाना का कारागार होगा, जहां आधी रात को श्रीकृष्ण का जन्म होगा। आधी रात को वासुदेव टोकरी में श्रीकृष्ण के श्रीविग्रह को सिर पर रखकर गोपाल मंदिर लेकर आएंगे।

जवाहर नगर

जवाहर नगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर में फूलों से कारागार के सात दरवाजे बनाए गए हैं। मंदिर में शाम को भजन के दौरान संगीत की धुन से बादल के गरजने, बिजली के चमकने और शिशु के रोने की आवाज सुनाई देगी। इससे पूर्व सुबह 8.30 बजे जुगलजोड़ी सरकार का 501 लीटर दूध से अभिषेक, महाआरती की जाएगी। भक्तों को दही, माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया जाएगा।अगले दिन 27 अगस्त को शोभायात्र निकालकर नंदोत्सव मनाया जाएगा।

इस्कॉन मंदिर

टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर परिसर को कोलकाता के लाल गुलाबों से सजाया गया है। राधारासबिहारी के श्रीविग्रह का श्रृंगार मुंबई और वृंदावन से लाए वस्त्रों से किया जाएगा।मंदिर में तीन दिन 25 से 27 अगस्त तक जन्माष्टमी की धूम रहेगी। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं भक्ति नृत्य, भजन संध्या, शील प्रभुपाद व्यास पूजा महा-महोत्सव और श्री राधाष्टमी महामहोत्सव जैसे अनेक अनुष्ठान और कार्यक्रम होंगे।

समता कालोनी राधाकृष्ण मंदिर

समता कालोनी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में हरियाली तीज से आकर्षक झूला सजाने का सिलसिला चल रहा है। जन्माष्टमी उत्सव का शुभारंभ प्रातः 9 बजे 101 लीटर दूध से अभिषेक किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से प्रतिमा श्रृंगार दर्शन और शाम चार बजे कृष्ण झांकी दर्शन प्रारंभ होगा। आधी रात को जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। दूसरे दिन 27 अगस्त को दोपहर एक बजे से रानी सती दादी का मंगल पाठ प्रारंभ होगा जो शाम तक चलेगा।

खाटू श्याम मंदिर

समता कालोनी स्थित खाटू श्याम मंदिर में चांदी के सिंहासन पर विराजे श्याम सरकार का सफेद फूलों से श्रृंगार किया जाएगा। रात्रि में भजनों की प्रस्तुति होगी।

गोकुल चंद्रमा मंदिर

बूढ़ापारा स्थित गोकुल चंद्रमा मंदिर में पूरे सावन माह में अलग-अलग दिन काजू, किशमिश, बादाम, पान, मूंगफली, फूलों के अलावा चांदी-सोने के गहनों से झूले का श्रृंगार किया गया। जन्माष्टमी पर रात्रि में महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण होगा। 27 अगस्त को नंदोत्सव की धूम रहेगी। नंदबाबा खुशियां मनाएंगे। भोलेबाबा, भगवान कृष्ण के बाल रूप का दर्शन करने पहुंचेंगे।

जैतूसाव मठ

पुरानी बस्ती स्थित श्रीठाकुर रामचंद स्वामी जैतूसाव मठ की आकर्षक साजसज्जा की गई है।रात्रि आठ बजे से पं.लल्लू महाराज भजनों की प्रस्तुति देंगे। राधा-कृष्ण की झांकी सजेगी। रात्रि 12 बजे महाआरती की जाएगी।27 अगस्त को दोपहर एक बजे से राजभोग आरती, प्रसाद वितरण होगा। 11 क्विंटल मालपुआ, 51 किलो पंजरी का प्रसाद अर्पित किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.