सेलिना जेटली और भाभी में कलह? वकील का दावा- एक्‍ट्रेस ने 2 साल पहले UAE में कैद मेजर भाई की मदद से किया था इनकार

Updated on 08-12-2025 02:02 PM
बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सेलिना जेटली के भाई UAE में बीते 15 महीने से हिरासत में हैं। एक ओर जहां मेजर (रिटायर्ड) विक्रांत कुमार की वतन वापसी के लिए बहन से लेकर भारत सरकार तक, लगातार कोश‍िश जारी है, वहीं इस बीच जेटली परिवार में दरार दिख रही है। सेलिना जेटली की भाभी और मेजर (रिटायर्ड) विक्रांत कुमार की पत्नी के वकील ने चौंकाने वाले दावे किए हैं। उन्‍होंने कहा है कि विक्रांत की बहन और एक्ट्रेस सेलिना ने परिवार को बताए बिना अपने भाई के लिए कॉन्‍सुलर एक्‍सेस की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी थी।

विक्रांत की पत्नी चारुल जेटली के वकील सुधांशु पांडे ने न्‍यूज एजेंसी 'ANI' से बात की है। इसमें उन्‍होंने जो भी कहा, उसके बाद ऐसा लग रहा है कि ऐसे मुश्‍किल हालात में भी परिवार में सबकुछ ठीक नहीं है। वकील ने कहा कि सेलिना जेटली ने परिवार को बताए या उनसे सलाह लिए बिना अपने भाई के लिए कॉन्सुलर एक्सेस के बारे में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी थी। उनका यह कदम 'दुर्भाग्यपूर्ण' और 'गैर-जरूरी' है।

रिटायरमेंट लेकर दुबई में प्राइवेट काम कर रहे थे विक्रांत

मेजर विक्रांत मामले में मौजूदा हालात के बारे में बात करते हुए, वकील सुधांशु पांडे ने कहा, 'विक्रांत ने पारिवारिक कारणों से 2016-17 में समय से पहले रिटायरमेंट ले लिया था और तब से प्राइवेट काम करने के लिए दुबई में बस गए थे। हमें बताया गया था कि ये कुछ कंपनियों से जुड़े नेशनल सिक्योरिटी और साइबर से जुड़े मामले थे, जिनसे उन्होंने डील की होगी। उनकी पत्नी यह समझने की कोशिश कर रही थीं कि असल में क्या हुआ था।'

वकील का दावा- सेलिना ने शुरुआत में कोई मदद नहीं की

वकील ने बताया कि चारुल जेटली ने मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स (MEA) से संपर्क किया था, जिसके बाद विक्रांत को कॉन्सुलर एक्सेस दिया गया और चल रही जांच के बारे में बताया गया। वकील ने आगे सेलिना जेटली पर केस के शुरुआती दौर में शामिल नहीं होने का भी आरोप लगाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.