केंद्र बोला-डॉक्टरों पर हमले के 6 घंटे में FIR हो:कोलकाता रेप-मर्डर केस- सातवें दिन भी हड़ताल जारी

Updated on 16-08-2024 04:01 PM

देशभर में चल रही डॉक्टरों की हड़ताल के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नया आदेश जारी किया है। मंत्रालय ने कहा है कि मेडिकल संस्थानों को हेल्थकेयर वर्कर पर हमले के 6 घंटे के अंदर ही FIR दर्ज करानी होगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह फैसला कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर मामले और 14 अगस्त को इसी कॉलेज में हुई हिंसा मामले को लेकर लिया है।

महिला हेल्थ वर्कर्स की सुरक्षा की मांग कर रहे देशभर के रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल का आज 7वां दिन है। दिल्ली AIIMS और भोपाल AIIMS सहित देश के कई अस्पतालों में OPD सेवाएं ठप हो गई हैं।

पश्चिम बंगाल की भाजपा यूनिट भी बंगाल के हर जिले में आज विरोध-प्रदर्शन कर रही है। CM ममता बनर्जी भी दोषियों को फांसी देने की मांग को लेकर आज कोलकाता में रैली निकालेंगी।

भाजपा नेता बोलीं- ममता बंगाल के लोगों की आवाज दबा रहीं
ममता बनर्जी हमें चुप कराने की कोशिश कर रही हैं। वह कह रही हैं कि वह चाहती हैं कि दोषियों को फांसी दी जाए, लेकिन असलियत में वह ऐसा नहीं चाहतीं। पुलिस हमेशा हमें रोकने की कोशिश करती रही है। बंगाल के लोगों के लिए हम आवाज उठा रहे हैं, लेकिन ममता बनर्जी इस आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। हमारा विरोध जारी रहेगा।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन बोले- आपस में खेल खेला गया
पंश्चिम बंगाल कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि 14 अगस्त की रात को हिंसा करने वाले सभी लोगों को गिरफ्तार करना चाहिए। सबूत मिटाने के लिए तोड़फोड़ की गई। TMC और भाजपा ने आपस में ये खेल खेला है। दोषियों को कड़ी सजा होनी चाहिए।

IMA का देशभर में 24 घंटे हड़ताल का ऐलान
कोलकाता की घटना के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने 17 अगस्त से 24 घंटे के लिए देश में डॉक्टरों की हड़ताल का ऐलान किया है। IMA ने कहा- 17 अगस्त को सुबह 6 बजे से 18 अगस्त को सुबह 6 बजे तक 24 घंटे के लिए देशभर के डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान इमरजेंसी के अलावा कोई दूसरी सर्जरी नहीं की जाएंगी।

14 अगस्त की हिंसा को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई
आरजी कर अस्पताल में 14 अगस्त को हुई हिंसा को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस ने राज्य सरकार और पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा- अस्पताल में तोड़फोड़ के लिए 7 हजार की भीड़ आई थी। पुलिस क्या कर रही थी?

चीफ जस्टिस टीएस शिवगनम ने कहा- ऐसे मामलों पर 144 लगाई जा सकती थी। 7000 लोग एकदम से नहीं आ सकते। साफतौर पर यह राज्य सरकार की नाकामी है। पुलिस अपने आप को नहीं बचा पा रही है। डॉक्टर्स को कैसे बचाएगी।

CBI पीड़ित के पेरेंट्स से मिली
CBI गुरुवार को ट्रेनी डॉक्टर के घर पहुंची। अधिकारियों ने पीड़ित के माता-पिता से बात की। एक अधिकारी ने बताया कि जिस कपल ने अपनी बेटी को इस तरह खोया है, उनसे बात करना मुश्किल था। CBI ने डॉक्टर के पेरेंट्स से 9 अगस्त का वो समय पूछा, जब उन्हें हॉस्पिटल से बेटी की मौत के बारे में फोन आया था। अधिकारियों ने पेरेंट्स से पीड़ित के दोस्तों के बारे में भी पूछा।

CBI ने हॉस्पिटल के 5 डॉक्टरों, पूर्व सुपरिटेंडेंट-कम-वाइस-प्रिंसिपल (MSVP), प्रिंसिपल और चेस्ट डिपार्टमेंट के हेड से भी पूछताछ की है। CBI ने ताला पुलिस स्टेशन के इंचार्ज से भी बात की, जिसके एरिया में हॉस्पीटल है। गुरुवार देर रात CBI टीम आरजी कर हॉस्पिटल भी पहुंची।

ट्रेनी डॉक्टर से गैंगरेप की आशंका
ऑल इंडिया गवर्नमेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के एडिशनल सेक्रेटरी डॉ. सुवर्ण गोस्वामी ने 14 अगस्त को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के हवाले से कहा कि ये रेप नहीं, गैंगरेप हो सकता है। उन्होंने बताया कि ट्रेनी डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट से 151mg सीमन मिला है। इतनी ज्यादा मात्रा किसी एक शख्स की नहीं हो सकती है। इस बात की पूरी संभावना है कि रेप केस में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं।

उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घटना के 5 दिन बाद बयान दिया है। उन्होंने कहा- पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपियों को बचाने की कोशिश हो रही है। ये चीज अस्पताल और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े करती है। दोषियों को ऐसी सजा मिले, जो समाज में ऐसी घटना रोकने के लिए मिसाल बने।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ट्रेनी डॉक्टर से बर्बरता का खुलासा
पुलिस ने ट्रेनी डॉक्टर के परिवार को 12 अगस्त को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सौंपी, जिसमें बताया गया कि 8-9 अगस्त की रात रेप और मारपीट के बाद ट्रेनी डॉक्टर की गला और मुंह दबाकर हत्या हुई थी। घटना 9 अगस्त की सुबह 3 से 5 बजे के बीच होने का अनुमान है।

चार पेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी ने डॉक्टर का बुरी तरह शोषण किया था। उनके प्राइवेट पार्ट्स पर गहरा घाव पाया गया। आरोपी ने डॉक्टर की चीख दबाने के लिए उनकी नाक, मुंह और गले को लगातार दबाया। गला घोंटने से थायराइड कार्टिलेज टूट गया।

डॉक्टर के सिर को दीवार से सटा दिया गया था, जिससे वह चिल्ला न सके। पेट, होंठ, उंगलियों और बाएं पैर पर चोटें पाई गईं। फिर उन पर इतनी जोर से हमला किया कि चश्मा टूट गया और शीशे के टुकड़े उनकी आंखों में घुस गए। दोनों आंखों, मुंह और प्राइवेट पार्ट्स से खून बह रहा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.