सीईओ ने किया महत्वाकांक्षी योजनाओं के अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण

Updated on 09-08-2024 01:34 PM

बालोद । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने गुरूर विकासखण्ड के ग्राम कनेरी पहुँचकर केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के अंतर्गत चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। डाॅ. कन्नौजे ने प्रस्तावित माॅडल अमृत सरोवर, लखपति दीदी योजना और जनपद कार्यालय के सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत कनेरी में कंकालिन मंदिर के समीप तालाब को माॅडल अमृत सरोवर चिन्हाकिंत किया। इस दौरान डाॅ. कन्नौजे ने जनपद सीईओ और एसडीओ आरईएस को योजना अंतर्गत चल रहे कार्य को समय-सीमा पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीईओ डाॅ. कन्नौजे ने लखपति दीदी योजना के तहत् अर्पणा महिला स्व. सहायता समुह, जय महालक्ष्मी स्व. सहायता समुह के महिलाओं से चर्चा की। इस दौरान महिला समूह की अध्यक्ष श्रीमती नीलम सिन्हा ने बताया कि महिला समुह द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियो का संचालन किया जा रहा है। जिसमें सिलाई प्रशिक्षण कार्य, कपड़ा बेचने एवं सिलाई कार्य के साथ ब्यूटी पार्लर का भी संचालन कर रही है।

सीईओ ने जनपद कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारियों को कार्यालयीन दस्तावेजो एवं निर्माण कार्यो के नस्ती को व्यवस्थित तरीके से रखने एवं कार्यालय की स्वच्छता पर ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान उपसंचालक पंचायत आकाश सोनी, जनपद सीईओ उमेश रात्रे, एसडीओ (आरईएस) मुकेश देंवागन, एपीओ मनरेगा ओ.पी. साहू, एपीओ बिहान नितेश साहू, राकेश मानकर बिहान योजना एवं जनपद स्तर के उपअभियंता, तकनीकी सहायक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी  उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.