महंगाई की चुनौती, अब 38 चीजों के दामों पर नजर रखेगी सरकार, जानिए क्या-क्या है लिस्ट में
Updated on
02-08-2024 05:49 PM
नई दिल्ली: महंगाई पर काबू पाने की कोशिशों के तहत सरकार अब 38 जरूरी चीजों की कीमतों की रोजाना मॉनिटरिंग करेगी। अब तक 22 चीजों पर नजर रखी जाती थी। नई चीजों में बैंगन, बाजरा, रागी, अंडा, सूजी, बेसन, मैदा, घी जैसे 16 आइटम हैं। गुरुवार को प्राइस मॉनिटरिंग सिस्टम मोबाइल ऐप वर्जन 4.0 लॉन्च करते हुए खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने यह जानकारी दी। मई में 4.8% रहने के बाद जून में रिटेल इंफ्लेशन 5.08% पर चली गई थी। खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर लगातार आठवें महीने 8% से ऊपर रहते हुए जून में 9.36% पर पहुंच गई थी। होलसेल इंफ्लेशन जून में 3.36% के साथ 16 महीनों के ऊंचे स्तर पर थी और होलसेल फूड इंफ्लेशन 10.85% रही।