केंद्रीय मंत्री चिराग की लोकसभा सदस्यता को चुनौती:पटना HC, SC, चुनाव आयोग में बीजेपी नेता ने की शिकायत

Updated on 30-08-2024 01:39 PM

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के हाजीपुर से लोकसभा की सदस्यता को लेकर चुनौती दी गई है। उन पर रेप जैसे संगीन केस की जानकारी छिपाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। इस कारण उनके खिलाफ पटना हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई है। साथ ही चुनाव आयोग से भी शिकायत की गई है।

तीनों ही जगह पर अपील कर हाजीपुर से उनकी लोकसभा की सदस्यता को खत्म किए जाने की मांग की गई है। यह मांग भाजपा नेता राकेश सिंह ने की है। इनका दूसरा आरोप है कि खगड़िया के शहरबन्नी में पैतृक संपत्ति की भी सही जानकारी चिराग पासवान ने अपने हलफनामा में नहीं दी है। सही तथ्यों को उन्होंने छिपाया है।

उनके अपील पर डायरी हो गई है और टोकन नंबर भी मिल गया है। इस मामले में उन्होंने चुनाव आयोग, हाजीपुर डीएम और रिटर्निंग अफसर को रेस्पोंडेंट बनाया है। बड़ी बात यह है कि चिराग पासवान के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले राकेश सिंह लंबे वक्त से भाजपा से जुडे़ हैं। लेकिन, 2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में वो लोजपा के टिकट पर ही जहानाबाद के घोषी से प्रत्याशी रहे हैं। हालांकि, वो चुनाव हार गए थे। 2020 में भी राकेश बीजेपी में ही थे, लेकिन बीजेपी ने लोजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था।

दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में चिराग पर केस

 भाजपा नेता राकेश सिंह दावा करते हैं कि ‘चिराग दलितों के साथ अन्याय कर रहे हैं। ये दलित के नाम पर मलाई खा रहे हैं। इनके हलफनामा (हाजीपुर लोकसभा चुनाव के दौरान जो चुनाव आयोग को दिया) को हमने पढ़ा है। उसका रिव्यू किया, तब पता चला कि दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में चिराग के ऊपर रेप का केस दर्ज है। उस केस में पहले आरोपी उनके चचेरे भाई और राष्ट्रीय लोजपा के नेता और पूर्व सांसद प्रिंस राज हैं। जबकि, उसी केस के दूसरे आरोपी चिराग पासवान हैं। यह मामला साल 2021 का है। इस केस की जानकारी को उन्होंने अपने हलफनामा (हाजीपुर लोकसभा चुनाव के दौरान जो चुनाव आयोग को दिया) में दी ही नहीं। इसे चिराग ने छिपाया है। इसके बाद ही इस मामले की खुद से पड़ताल की। रेप के उस केस की सर्टिफाइड कॉपी को दिल्ली हाईकोर्ट से निकलवाई। तब पता चला कि इस मामले में चिराग दिल्ली हाईकोर्ट की शरण में गए हुए हैं और उनसे इस मामले में एग्जम्प्ट करने की मांग की है।’

2 अगस्त को भेजा गया था नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट का पेपर दिखाते हुए राकेश बताते हैं कि ‘13 अगस्त को अपीयर होने के लिए 2 अगस्त को इन्हें नोटिस भेजा गया था। वकील के माध्यम से उस दिन ये अपीयर हुए भी थे। हालांकि, इस केस में अगली तारीख पड़ गई है। इसलिए जब भी अगली सुनवाई होगी तो सब कुछ सामने आ जाएगा। ऊपर से हाईकोर्ट ने इन्हें कहा है कि हम एग्जम्प्ट नहीं करेंगे। आपको ट्रायल में जाना होगा।’

2021 में कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई थी FIR

चिराग के चुनावी हलफनामा को दिखाते हुए राकेश सिंह कहते हैं कि ‘रेप एक जघन्य अपराध है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के आदेश पर वहां 2021 में पुलिस ने FIR दर्ज की थी। इसकी जानकारी लिखित में देने की जगह उन्होंने छिपाई है।

राकेश ने कहा कि ‘चिराग का अपना कोई वजूद नहीं है। वजूद तो उनके पिता रामविलास पासवान का था। ये तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव जीतकर आए हैं और ये आरक्षण मामले पर उनके ही खिलाफ गए। इसलिए इनकी लोकसभा सदस्यता को हमने चुनौती दी है। ये एक प्रमाणिक आरोप है। क्योंकि, किसी केंद्रीय मंत्री पर कोई भी शख्स ऐसे ही आरोप नहीं लगा देगा।’

ये तो हैं बड़े जमींदार

राकेश सिंह का दावा है कि चुनावी हलफनामा में इन्होंने अपनी प्रॉपर्टी के बारे में भी तथ्य छुपाए हैं। उसमें सिर्फ पटना के एसके पुरी के घर के बारे में बताया है।उन्होंने कहा कि ‘खगड़िया के शहरबन्नी गांव में भी इनकी प्रॉपर्टी है। वहां 80 एकड़ की इनकी पैतृक संपत्ति है। जिसका बंटवारा नहीं हुआ है। जब ये संपत्ति पहले से इनके पास है तो भी इसकी जानकारी उन्होंने छिपा ली। चिराग तो बहुत बड़े जमींदार हैं। ये कहते हैं कि हम दलित हैं। अगर उस संपत्ति में इनका हिस्सा भी होगा तो कम से कम 25 से 30 एकड़ का होगा।’

डिग्री को भी बताया फर्जी

राकेश सिंह ने चिराग की बीटेक की डिग्री पर भी सवाल उठाया है। इसकी भी शिकायत अपनी शिकायत में की है। इनका दावा है कि ‘झांसी की जिस बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से जुड़े कंप्यूटर इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलजी कॉलेज से 2005 में वो बीटेक की पढ़ाई करने की बात कर रहे हैं। उसमें भी झोल है। वो झांसी में एक दिन भी किसी को दिखाई नहीं दिए। कॉलेज के रजिस्टर में एक दिन भी उनका अटेंडेंटस नहीं बना है। उन्होंने फर्जी डिग्री ली है। ये मल्टी एंगल से फंसते हुए दिख रहे हैं। ये तो अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी सही से बात नहीं करते हैं। ये एक बड़े ऐरोगेंट हैं और अपने लिए जीते हैं।’

बर्दाश्त नहीं हुई उनकी प्रेशर पॉलिटिक्स

भाजपा नेता का आरोप है कि ‘चिराग दबाव की राजनीति कर रहे हैं। आरक्षण के मामले पर जब चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बयानों के जरिए अटैक किया तो हमसे रहा नहीं गया। उन्हें सुप्रीम कोर्ट और संविधान पीठ के आदेश पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। सरकार को जो करना होगा वो करेगी। लेकिन, उस मौके पर इन्होंने दबाव की राजनीति की। केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की। झारखंड और बिहार में विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए भाजपा पर दलित विरोधी होने का ये प्रेशर बनाने लगे।

खुलासे के बाद हम पर भी खतरा है

जिसके बाद इनके खिलाफ हमने मोर्चा खोल दिया। फिर अपनी तहकीकात शुरू कर दी। इस मामले का खुलासा करने के कारण हम पर भी खतरा है। हमला हो सकता है। पर मुझे किसी पद की कोई चाहत नहीं है। 2 साल से लगातार बीमार होने के कारण मौत से मुझे डर नहीं लगता है। भाजपा के किसी भी बड़े नेता के इंस्ट्रक्शन पर यह काम नहीं कर रहे हैं। हालांकि, इसके लिए भाजपा मुझे जो दंड देगी, उसे बर्दाश्त कर लेंगे। अगर दबाव बना तो पार्टी भी छोड़ देंगे, पर इस मामले को अंजाम तक पहुंचाएंगे।’


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.