कानपुर में टेस्ट मैच के बीच बारिश के आसार:4 दिनों के लिए जारी हुआ अलर्ट, आज गर्मी और उमस ने किया परेशान

Updated on 24-09-2024 05:27 PM

भारत-बांग्लादेश के बीच कानपुर टेस्ट में बारिश विलेन बन सकती है। 27 सितंबर से शुरू होने वाले 5 दिवसीय मुकाबले के दौरान 4 दिन बारिश का अलर्ट है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात बिहार के रास्ते फिर उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा। इससे मंगलवार और बुधवार बूंदाबांदी और गुरुवार-शुक्रवार को मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। हालांकि मंगलवार सुबह तेज धूप की वजह से लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं।

टेस्ट मैच में बारिश बन सकती है बाधा मौसम विभाग ने शुक्रवार 27 सितंबर को मैच के पहले दिन हल्की से भारी बारिश की आशंका जताई है। यहां शनिवार से सोमवार तक भी बारिश की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी।

4 दिनों के लिए जारी हुआ अलर्ट भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 4 दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 24 और 25 को बूंदाबांदी व 26 और 27 को मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। 28 और 29 को आंधी-पानी आ सकता है। मुख्य रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश में पड़ेगा। इसके बाद 26 तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश संभव है।

इस वजह से होगी बारिश मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में दो चक्रवाती परिसंचरण बने हुए हैं। एक परिसंचरण उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के समीप है जबकि दूसरा परिसंचरण दक्षिण चीन सागर से आया उष्ण कटिबंधीय अवशेष सॉलेक है जो अब पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा है।

अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री पहुंचा मौसम विशेषज्ञ के अनुसार दोनों परिसंचरणों के एक साथ मिलने की संभावना है। इस सप्ताह के दौरान देश के केंद्रीय भागों में सक्रिय मानसून की स्थिति बनेगी और कुछ स्थानों पर यह अत्यधिक सक्रिय हो सकता है। वहीं 13 दिन बाद सोमवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे पहले 10 सितंबर को पारा 35.2 डिग्री रहा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.