करोड़ों का नोट जलाने वाले इंजीनियर के खिलाफ चार्जशीट, जानिए काली कमाई की चौंकाने वाली कहानी
Updated on
30-10-2025 02:14 PM
पटना: इसी साल अगस्त में एक इंजीनियर के घर में करोड़ों के नोट जला दिए गए थे। ऐसा छापेमारी के दौरान काली कमाई का राज खुलने से रोकने के लिए किया गया था। नोट जलाने वाली इंजीनियर की बीवी थी। अब बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने उस इंजीनियर के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है।
करोड़ों के नोट जलवाने वाले इंजीनियर
पूरा मामला ग्रामीण विकास विभाग के इंजीनियर विनोद कुमार राय से जुड़ा है। 22 अगस्त 2025 को EOU की टीम ने इंजीनियर के ठिकानों पर छापा मारा था। इंजीनियर पर भ्रष्टाचार के जरिए काली कमाई का आरोप था। इस केस में 23 अगस्त को BNS की अलग-अलग धाराओं में इंजीनियर विनोद राय के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। आय से अधिक संपत्ति को लेकर 10 सितंबर को भी EOU ने एक मामला दर्ज किया था।
नोट जलाने की आरोपी पत्नी अभी भी फरार
छापेमारी की भनक लगते ही इंजीनियर विनोद कुमार राय के घर में रखे करोड़ों के नोट जलाए जाने लगे थे। आरोप है कि इंजीनियर की पत्नी बबली राय ने इन नोटों को जलाने का काम किया। केस में उन्हें भी अप्राथमिक आरोपी बनाया गया है। फिलहाल बबली राय अब तक फरार हैं। पटना वाले आवास पर जब ईओयू की टीम ने छापा मारा तो जले हुए नोटों के अलावा लाखों रुपये कैश, जमीन के कागजात, कई बैंकों के लॉकर में जूलरी और 6 लाख की महंगी घड़ियां मिली थीं। आरोपी विनोद कुमार राय ग्रामीण कार्य विभाग में सुप्रिटेंडिंग इंजीनियर के पद पर तैनात थे।
ऐसे अर्जित की थी काली कमाई!
एक न्यूज पोर्टल के अनुसार शुरुआत में अपनी मेहनत और काम करने के तरीके से इंजीनियर विनोद कुमार राय ने सभी को प्रभावित कर लिया था। इसके बाद उन्हें प्रोजेक्ट वाले कामों की जिम्मेदारी दी गई। आरोप है कि विनोद कुमार राय ने इन्हीं प्रोजेक्ट के जरिए जम कर काली कमाई शुरू कर दी। अब वही इंजीनियर विनोद कुमार राय काली कमाई के आरोपों में फंस चुके हैं। चार्जशीट दायर होने के बाद उनकी मुश्किल बढ़नी तय मानी जा रही है।
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…