जयपुर-अजमेर हाईवे पर केमिकल टैंकर आग का गोला बना:ड्राइवर जिंदा जला, गाड़ियां छोड़कर भागे लोग, लंबा जाम भी रहा

Updated on 25-06-2025 01:45 PM

जयपुर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक केमिकल टैंकर में आग लग गई। नेशनल हाईवे-48 पर हुए हादसे में टैंकर ड्राइवर जिंदा जल गया। हादसा बुधवार सुबह करीब 8.30 बजे जिले के मोखमपुरा कस्बे में हुआ।

टैंकर में भरा मेथेनॉल हाईवे पर बिखर गया। आग फैलने के डर से टैंकर के करीब चल रहीं गाड़ियां हाईवे पर ही रुक गईं। कई ड्राइवर मौके से गाड़ी छोड़कर भाग गए। हादसे के करीब आधा घंटे बाद तक हाईवे पर जाम लगा रहा।

नेशनल हाईवे का ट्रैफिक एक लेन पर डायवर्ट

मौखमपुरा थाने के हेड कॉन्स्टेबल मदन कसवा ने बताया कि जानकारी मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। हादसे में टैंकर ड्राइवर राजेन्द्र जिंदा जल गया।

टैंकर में लगी आग और धुंआ करीब 300 मीटर दूर से ही नजर आ रहा था। इस कारण हाईवे पर चल रहीं दूसरी गाड़ियों के ड्राइवर भी डर गए। कई लोग बीच हाईवे पर गाड़ी छोड़कर खेतों में भाग गए।

डर के कारण हम लोग भागे- प्रत्यक्षदर्शी

प्रत्यक्षदर्शी विशाल ने बताया कि वह जयपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान टैंकर पलटा और आग का गोला बन गया। हम सभी लोग डर गए और कार से उतरकर पीछे की ओर भागे।

हमारे साथ चल रही और गाड़ी वालों ने भी कार रोकी और खुले की तरफ भागने लगे। गनीमत रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

भांकरोटा हादसे में हुई थी 20 लोगों की मौत

दिसंबर-2024 में इसी हाईवे पर हुए एलपीजी टैंकर ब्लास्ट में 20 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 35 से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए थे। बुधवार को जहां केमिकल टैंकर पलटा उस जगह की दूरी भांकरोटा से करीब 30 किलोमीटर है।

स्थानीय लोगों का कहना है पिछले साल हुए हादसे के बाद भी प्रशासन ने कोई सबक नहीं सीखा है। केमिकल या गैस से भरे टैंकर की सुरक्षा को लेकर कोई सख्ती नहीं हुई है।

....



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.