छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर, अगले तीन दिन और गिरेगा तापमान

Updated on 05-01-2026 01:38 PM

रायपुर।  राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके कारण दृश्यता प्रभावित हो रही है। अंबिकापुर को छोड़कर लगभग पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों में राज्य के अलग-अलग जिलों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिर सकता है।रायपुर में रविवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा और कई इलाकों में सुबह 11 बजे तक दृश्यता कम रही। राजधानी में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इस बार अंबिकापुर को पीछे छोड़ते हुए पेंड्रा और अमरकंटक राज्य के सबसे ठंडे इलाके रहे, जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से अधिक है।पेंड्रा और अमरकंटक में ठंड का प्रकोप सबसे ज्यादा नजर आ रहा है। कई जगहों पर ओस की बूंदें जम गई हैं और खेतों व छतों पर सफेद परत दिखाई दे रही है। शीतलहर के चलते बाजारों में सन्नाटा है और लोग अलाव व ऊनी कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि फिलहाल ठंड से राहत के आसार नहीं हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.