छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन रहेंगे भारी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Updated on 01-08-2024 05:24 PM

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में मानसून की मेहरबानी फिर से बढ़ने वाली है और गुरुवार से शनिवार तीन अगस्त तक विभिन्न क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला बढ़ेगा। इसके साथ ही दक्षिण मध्य छत्तीसगढ़ में तो भारी बारिश की संभावना है। बुधवार को हालांकि मानसून की गतिविधि थोड़ी सामान्य रही, फिर भी 10 स्थानों पर भारी बारिश व 3 स्थानों पर अति भारी बारिश हुई। कोरबा में सर्वाधिक 14 सेमी बारिश हुई।

बुधवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश हुई। इसके चलते अधिकतम तापमान में भी गिरावट भी आ गई। रायपुर का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज कियागया,जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही रहेगा और तापमान में किसी भी प्रकार से बदलाव के आसार नहीं है। इस वर्ष जुलाई महीने में ही बारिश काफी अच्छी हो गई है और अभी तक की स्थिति में प्रदेश में बारिश सामान्य से 8 प्रतिशत ज्यादा है।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर गंगानगर, हिस्सार और उसके बाद पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किमी ऊंचाई तक फैला है। साथ ही एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उसके आसपास 5.8 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। भारी वर्षा का क्षेत्र दक्षिण मध्य छत्तीसगढ़ रहेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.