मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र:पूछा- 26 अगस्त को छुट्टी, कैसी रहेगी राज्यसभा चुनाव की नाम वापसी व्यवस्था

Updated on 20-08-2024 12:43 PM

एमपी में रक्षाबंधन पर 19 अगस्त और जन्माष्टमी पर 26 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित है। ऐसे में राज्यसभा चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी बनाए गए अफसर पशोपेश में हैं। दरअसल, 26 अगस्त को राज्य सभा चुनाव की नाम वापसी की तारीख तय है और इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।

अब मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा है कि नाम वापसी 26 अगस्त को होगी या फिर इसके एक दिन बाद 27 अगस्त को नाम वापस होंगे।

सोमवार को नहीं बैठे रिटर्निंग अधिकारी

राज्य सभा चुनाव के लिए 14 अगस्त से नामांकन जमा करने की तारीख चुनाव आयोग ने तय की है। राज्यसभा सदस्य के एक पद के लिए नामांकन सिर्फ बीजेपी की ओर से जमा किया जाना है, लेकिन चुनाव आयोग की प्रक्रिया दोनों ही दलों की व्यवस्थाओं को लेकर तय की गई है।

इसी तारतम्य में 19 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के बाद सोमवार को नामांकन जमा कराने के लिए रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा नहीं पहुंचे।

इसलिए सीईओ को मांगना पड़ा मार्गदर्शन

मप्र सरकार ने 26 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसी दिन राज्यसभा सदस्य के लिए भरे गए नामांकन के नाम वापसी की तारीख तय है। इसी कारण मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगना पड़ा है कि अगर एक ही दल के एक से अधिक आवेदन आए या बीजेपी के अलावा कांग्रेस की ओर से भी नामांकन आया तो नामांकन वापसी की व्यवस्था क्या होगी?

21 अगस्त को जमा हो सकता है बीजेपी का नामांकन

सूत्रों का कहना है कि इस तरह की स्थिति नहीं बनेगी क्योंकि बीजेपी की ओर से एक ही नामांकन जमा होना तय माना जा रहा है, और जीत-हार के गणित के आधार पर संबंधित प्रत्याशी की वोटिंग बगैर जीत भी तय बताई जा रही है।

सूत्र यह भी बता रहे हैं कि एमपी में बीजेपी की ओर से एक ही नामांकन भरा जाना है और इसकी संभावना अधिक है कि यह 21 अगस्त को ही भरा जाएगा क्योंकि बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने अभी तक राज्यसभा सदस्य के लिए प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.