अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री, यूसीसी की तैयारी और मंत्रिमंडल विस्तार पर की चर्चा

Updated on 15-05-2026 12:43 PM

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठकों का 'मैराथन' दौर पूरा किया। इस यात्रा का मुख्य केंद्र प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करने की तैयारी, आगामी मंत्रिमंडल विस्तार और सिंहस्थ 2028 के लिए बुनियादी ढांचे का विकास रहा । गृह मंत्री अमित शाह से लेकर ऊर्जा और खाद्य मंत्रियों तक, सीएम ने प्रदेश की हर प्रमुख योजना के लिए केंद्र का सहयोग मांगा है।

अमित शाह से मुलाकात: मिशन UCC और राजनीतिक नियुक्तियां

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में यूसीसी (UCC) को लेकर गठित समिति की पहली बैठक संपन्न हो चुकी है। अब इसे चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा, जिसमें संभाग और जिला स्तर पर टीमें गठित कर आम जनता से सुझाव लिए जाएंगे।
इसके साथ ही प्रदेश में होने वाले आगामी मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर भी शीर्ष नेतृत्व के साथ मंथन हुआ।
मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को अवगत कराया कि प्रदेश का बड़ा हिस्सा अब माओवादी समस्या से मुक्त हो चुका है। उन्होंने अमित शाह को आगामी 'बैगा महोत्सव' के लिए आमंत्रित भी किया।

सिंहस्थ 2028: उज्जैन एयरपोर्ट और विशेष बजट की मांग

2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ महापर्व को लेकर मुख्यमंत्री ने दो अहम मुलाकातें कीं:
1. केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू: सीएम ने उन्हें उज्जैन एयरपोर्ट के भूमिपूजन के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि बेहतर एयर कनेक्टिविटी से सिंहस्थ के दौरान आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधा होगी।
2. केंद्रीय शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर: मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ के आयोजन के लिए केंद्र से विशेष वित्तीय सहायता की मांग रखी। साथ ही भोपाल और इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की प्रगति की जानकारी साझा की।

अन्नदाताओं के लिए बड़ी पहल: गेहूं खरीदी का कोटा बढ़ाने की मांग

किसानों के हित में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मांग रखी कि मध्य प्रदेश में गेहूं उपार्जन (खरीदी) के मौजूदा लक्ष्य को बढ़ाकर 100 लाख टन किया जाए, ताकि प्रदेश के अधिक से अधिक किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिल सके।

विकास और भविष्य की कार्ययोजना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की इस दिल्ली यात्रा ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य सरकार अब बड़े नीतिगत फैसलों (UCC) के साथ-साथ सिंहस्थ जैसे वैश्विक आयोजनों के लिए केंद्र के साथ मिलकर एक मजबूत रोडमैप तैयार कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 June 2026
भोपाल। शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र की अशोका कालोनी में शुक्रवार देर रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने सरेराह हवाई फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैला दी। वारदात को अंजाम देने के…
 07 June 2026
भोपाल। शहर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में शामिल रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के संचालन को सुरक्षित, तेज और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के लिए रेलवे लगभग 4.49…
 07 June 2026
 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश की दो सीटों पर प्रत्याशी बनाए गए दोनों ही नेताओं ने शनिवार को नामांकन दाखिल करने के साथ ही अपनी चल अचल संपत्तियां…
 07 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल शनिवार को नामांकन दाखिल…
 07 June 2026
 भोपाल। जेपी अस्पताल में अब आर्थोपेडिक इम्प्लांट की उपलब्धता को बेहद मजबूत किया जा रहा है, जिसके लिए 15 लाख रुपये का विशेष बजट प्रावधान किया गया है। अस्पताल में…
 07 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने विधायकों को एकजुट रहने और किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहने का…
 07 June 2026
भोपाल। राजधानी के वीआईपी रोड और एयरपोर्ट मार्ग को जोड़ने वाले व्यस्त लालघाटी इलाके में रविवार सुबह एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की…
 07 June 2026
भोपाल। शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक…
 06 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार सिविल सेवा नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्तें) नियम, 2026 का…
Advt.