अरुणाचल प्रदेश की 27 जगहों के नाम चीन ने बदले:इनमें शामिल थेम्बांग गांव के लोग बोले- हम जान दे देंगे, चीन को घुसने नहीं देंगे

Updated on 17-05-2025 11:55 AM

चीन ने 14 मई को अपने सरकारी वेबसाइट ग्लोबल टाइम्स पर एक लिस्ट जारी की थी। इसमें भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश की 27 जगहों के नाम बदलने की बात कही थी।

चीन की इस हरकत पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि नाम बदलने की चीन की यह हरकत मूर्खतापूर्ण है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अरुणाचल भारत का अटूट हिस्सा है।

इसी बीच चीन भारत-चीन बॉर्डर पर बसे गांव थेम्बांग के लोगों ने कहा है कि चीन हमारे इलाकों पर दावा करता रहा है, लेकिन यह भारत की भूमि है। हम मातृभूमि की रक्षा के लिए जान दे सकते हैं।

दरअसल, थेम्बांग गांव भारत की ओर से यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल की परमानेंट लिस्ट शामिल कराने का प्रयास है। इसके चलते थेम्बांग के लोग काफी उत्साहित है।

भारत सरकार ने 2 अप्रैल 2018 को बताया था कि उत्तर-पूर्वी राज्यों में 6 स्मारकों और ऐतिहासिक स्थलों को विश्व धरोहर स्थल के तहत परमानेंट मार्क किया गया है। इनमें अरुणाचल का थेम्बांग गांव भी शामिल है।

न की हरकत पर क्या कहते हैं गांव वाले

अरुणाचल प्रदेश की दिरांग विधानसभा सीट से विधायक फुरपा त्सेरिंग ने एडवाइस कमेटी से उन तमाम मानदंडों पर काम करने को कहा, जिससे थेम्बांग को धरोहर स्थल का टैग जल्द हासिल हो सके।

56 साल के एन. ल्हामू (बदला नाम) ने बताया कि चीन हमारे राज्य में जगहों के नाम बदलने की बचकानी हरकत पहले भी करता रहा है, लेकिन इससे गांव वालों को फर्क नहीं पड़ता। हम भारतीय हैं और अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग था, है और हमेशा रहेगा।

कैसा है थेम्बांग

2014 में यूनेस्को ने जीरो घाटी के साथ थेम्बांग को विश्व धरोहर स्थल के लिए नॉमिनेट किया था। राज्य सरकार 2015 में इसे राज्य धरोहर स्थल घोषित कर किया।

.2 एकड़ में फैला किलाबंद गांव मोनपा जनजाति के द्रिकिपा कबीले का घर है। गांव की 254 लोग रहते हैं। यह पश्चिम कामेंग जिले में पड़ता है। गांव से 32 किमी दूर चीन की आर्मी तैनात है।

चीन ने जिन जगहों के नाम बदले उनमें पहाड़, नदियां-झील शामिल

चीन के अरुणाचल को लेकर छेड़े प्रोपेगैंडा वॉर के तहत 27 जगहों के नाम बदले थे। इनमें 15 पहाड़, 5 कस्बे, 4 पहाड़ी दर्रे, 2 नदियां और एक झील शामिल हैं। इन जगहों के नाम मैंडेरिन (चीनी भाषा) में रखे गए हैं।

2023 में भारत ने G-20 शिखर सम्मेलन के समय एक बैठक अरुणाचल में की थी तब भी चीन ने इस क्षेत्र में कुछ नाम बदलने की घोषणा की थी। इससे पहले 2017 में दलाई लामा जब अरुणाचल आए थे तब भी नाम बदलने की हरकत की थी।

2024 में भी 20 जगहों के नाम बदले थे

चीन ने अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा बताकर 30 जगहों के नाम बदले थे। चीन की सिविल अफेयर मिनिस्ट्री ने इसकी जानकारी दी थी। हांगकांग मीडिया हाउस साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, इनमें से 11 रिहायशी इलाके, 12 पर्वत, 4 नदियां, एक तालाब और एक पहाड़ों से निकलने वाला रास्ते थे।

इन नामों को चीनी, तिब्बती और रोमन में जारी किया गया था। चीन ने अप्रैल 2023 में अपने नक्शे में अरुणाचल प्रदेश की 11 जगहों के नाम बदल दिए थे। इसके पहले 2021 में चीन ने 15 जगहों और 2017 में 6 जगहों के नाम बदले थे।

नाम बदलने के पीछे चीन का क्या दावा है...

चीन ने कभी अरुणाचल प्रदेश को भारत के राज्य के तौर पर मान्यता नहीं दी है। वो अरुणाचल को ‘दक्षिणी तिब्बत’ का हिस्सा बताता है। उसका आरोप है कि भारत ने उसके तिब्बती इलाके पर कब्जा करके उसे अरुणाचल प्रदेश बना दिया है। चीन अरुणाचल के इलाकों के नाम क्यों बदलता है इसका अंदाजा वहां के एक रिसर्चर के बयान से लगाया जा सकता है।

2015 में चाइनीज एकेडमी ऑफ सोशल साइंस के रिसर्चर झांग योंगपान ने ग्लोबल टाइम्स को कहा था, 'जिन जगहों के नाम बदले गए हैं वो कई सौ सालों से हैं। चीन का इन जगहों का नाम बदलना बिल्कुल जायज है। पुराने समय में जांगनान ( चीन में अरुणाचल को दिया नाम) के इलाकों के नाम केंद्रीय या स्थानीय सरकारें ही रखती थीं।

इसके अलावा इलाके के जातीय समुदाय जैसे तिब्बती, लाहोबा, मोंबा भी अपने अनुसार जगहों के नाम बदलते रहते थे। जब जैंगनेम पर भारत ने गैर कानूनी तरीके से कब्जा जमाया तो वहां की सरकार ने गैर कानूनी तरीकों से जगहों के नाम भी बदले। झांग ने ये भी कहा था कि अरुणाचल के इलाकों के नाम बदलने का हक केवल चीन को होना चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.