दावा-कोरोना में सरकारी आंकड़ों से 8 गुना ज्यादा मौतें हुईं:भारत में 2020 में 12 लाख लोगों ने दम तोड़ा

Updated on 20-07-2024 01:42 PM

कोरोना महामारी के पहले फेज में भारत में करीब 1 लाख 48 हजार लोगों की मौत हुई थी। लेकिन अब नई रिपोर्ट्स ने सरकार के इन आंकड़ों को गलत साबित कर दिया है। अलजजीरा ने दुनियाभर के 10 बड़े डेमोग्राफर्स और इकोनॉमिस्ट की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि 2020 में भारत में कोरोना के कारण 8 गुना ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना के पहले फेज में भारत में करीब 12 लाख लोगों ने जान गंवाई थी। साइंस एडवांस पब्लिकेशन ने 19 जुलाई को यह रिपोर्ट छापी, जिसे भारत सरकार के 2019-21 के नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS) के आधार पर तैयार किया गया है।

रिपोर्ट में दिए आंकड़े WHO के आंकड़ों से भी डेढ़ गुना ज्यादा हैं। रिसर्च के मुताबिक, 2020 में उच्च-जाति के हिंदुओं की औसत जीवन दर में 1.3 साल की गिरावट दर्ज की गई।

वहीं, अनुसूचित जाति के लोगों की औसत जीवन दर में 2.7 साल की गिरावट आई। इसके अलावा भारत के मुस्लिम नागरिकों की जीवन दर पहले की तुलना में 5.4 साल घट गई।

पुरुषों से ज्यादा महिलाओं पर असर
कोरोना का असर पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में देखा गया। रिपोर्ट में बताया गया है कि एक तरफ पुरुषों की औसत जीवन दर 2.1 साल कम हो गई, वहीं महिलाओं में 3 साल की गिरावट दर्ज की गई। जबकि अगर पूरी दुनिया के आंकड़े देखे जाएं तो पुरुषों की जीवन दर में महिलाओं की तुलना में ज्यादा गिरावट आई है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2020 में कोरोना के पहले फेज और 2021 में डेल्टा वेव के साथ आए दूसरे फेज के बाद देश में महामारी की वजह से 4.81 लाख लोगों की मौत हुई। WHO ने अपनी रिपोर्ट में इन आंकड़ों को गलत बताते हुए दावा किया कि भारत में असल में 20-65 लाख लोगों की मौत हुई थी, जो पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा था।

सरकार ने WHO के डेटा को खारिज किया
मोदी सरकार ने इन आंकड़ों को खारिज कर दिया था। सरकार ने कहा था कि डेटा हासिल करने का UN का मॉडल गलत है और यह भारत पर सही तरह से लागू नहीं हो सकता। लेकिन खास बात यह है कि ये आंकड़े सिर्फ WHO के नहीं हैं। कई पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट्स और रिसर्चर्स ने भी लगातार भारत सरकार के डेटा को गलत बताया है।

सेंटर फॉर ग्लोबल हेल्थ रिसर्ट के डायरेक्टर प्रभात झा ने भी WHO के आंकड़ों को सही ठहराया। उन्होंने कहा, "हमने जो डेटा हासिल किया था, उसके मुताबिक भारत में कोविड-19 की वजह से करीब 40 लाख लोगों की मौत हुई थी। इनमें से 30 लाख की मौत डेल्टा वेव की वजह से हुई।"

नई रिपोर्ट पर भारत सरकार की तरफ से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, इसके बाद सरकारी के आंकड़ों पर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

भारत में 27 जनवरी 2020 को मिला था कोरोना का पहला के
कोविड से दुनिया में करीब 70 लाख लोग मारे गए। 30 जनवरी 2020 को इसे ग्लोबल इमरजेंसी डिक्लेयर किया गया था। कोविड से सबसे ज्यादा लोग अमेरिका में मारे गए थे। भारत में इसका पहला केस केरल में 27 जनवरी 2020 को मिला था।

देश में कोरोना मामलों की कुल संख्या 4.50 करोड़ के पार हो गई है। वायरस से रिकवर होने वालों आंकड़ा 4.45 करोड़ (4,45,03,660) है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में रिकवरी रेट 98.81% है। अब तक भारत में कोविड-19 से 5 लाख 33 हजार 596 लोगों की मौत हो चुकी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.