पंजाब में शाह की हत्या की साजिश का दावा:मंत्री बिट्‌टू भी हिटलिस्ट में; वॉट्सऐप चैट लीक, खालिस्तान समर्थक MP पर NSA से नाराज

Updated on 22-04-2025 01:09 PM

पंजाब में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस का दावा है कि खालिस्तान समर्थक और सांसद अमृतपाल के समर्थक इसकी तैयारी कर रहे थे। हालांकि ये वारदात को अंजाम दे पाते कि इससे पहले वॉट्सऐप ग्रुप की चैट लीक हो गई। ये वॉट्सऐप ग्रुप 'वारिस पंजाब दे' और 'अकाली दल मोगा जत्थेबंदी' के नाम से बने थे।

उनकी हिटलिस्ट में केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू और सीनियर अकाली नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया भी थे। अमृतपाल के समर्थक उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा एक्ट (NSA) की अवधि बढ़ाने से गुस्से में थे। इसी वजह से खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल को असम की डिब्रूगढ़ जेल में रखा गया है।

इसका खुलासा होने के बाद पुलिस ने अमृतपाल के 25 से 30 समर्थकों के खिलाफ मोगा में FIR दर्ज कर ली है। जिसके बाद 2 समर्थकों को अरेस्ट कर लिया गया है। इनमें एक आरोपी लुधियाना में खन्ना के न्यू मॉडल टाउन का बलकार सिंह और दूसरा मोगा का नाबालिग है।

ये सब हत्या की साजिश वाले ग्रुप से जुड़े हुए थे। मोगा रेंज के DIG अश्वनी कपूर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि जल्दी ही सारे आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।


लीक हुई वॉट्सऐप चैट की 3 अहम बातें...

1. चैट में टारगेट नंबर और उसकी वजह भी बताई पंजाब पुलिस के मुताबिक जो चैट लीक हुई, उसमें मुख्य रूप से तीन बातों का जिक्र किया गया है। ग्रुप में खन्ना के बलकार ने लिखा है - पहला नंबर बिट्टू लुधियाना वाले का है, जिसकी वजह से अमृतपाल सिंह खालसा जेल में है। दूसरा नंबर मजीठिया का है, जिसने अमृतपाल सिंह खालसा को गिरफ्तार करने के लिए दस करोड़ रुपए दिए हैं। तीसरे नंबर पर अमित शाह हैं, जिन्होंने तीसरी बार भाई अमृतपाल पर एनएसए लगाई है।

2. ग्रुप में 644 लोग शामिल, अमृतसर-तरनतारन के ज्यादा फिर ग्रुप में पूछा गया गया कौन जाने के लिए तैयार है। संधू पवन नामक यूजर ने लिखा- खालसा जी, मैं शहीदी प्राप्त करने के लिए तैयार हूं। कोई जत्थेबंदी है, जिन्होंने शहीदों के परिवार को संभाला है। इस ग्रुप में 644 लोगों होने के शामिल होने की बात सामने आई है। इस ग्रुप में अधिकतर लोग तरनतारन, अमृतसर, बाबा बकाला के हैं। जालंधर, होशियारपुर सहित अन्य इलाकों के लोग भी इस ग्रुप में जुड़े हैं।

3. वॉट्सऐप पर लिखने से भी रोकते रहे कुछ आरोपी लीक हुई वॉट्सऐप चैट में यह भी सामने आया कि ग्रुप से जुड़े कुछ आरोपी दूसरों को ये बातें लिखने से रोकते रहे। लखदीप ने लिखा कि ऐसी बातें वॉट्सऐप पर नहीं करनी चाहिए, एजेंसियां पढ़ती रहती हैं। भाऊ नाम के व्यक्ति ने लिखा कि ग्रुप में मुखबिर भी बहुत हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.