दावा- भारतीय टीम के लिए पैसेंजर फ्लाइट कैंसिल की गई:एअर इंडिया ने न्यू जर्सी-दिल्ली प्लेन को बारबाडोस भेजा

Updated on 04-07-2024 11:14 AM

बारबाडोस में फंसी भारतीय टीम को लेकर आ रही एअर इंडिया की चार्टर्ड फ्लाइट को लेकर एविएशन रेगुलेटर DGCA ने एअर इंडिया से रिपोर्ट मांगी है। दरअसल ऐसी रिपोर्ट सामने आई है कि इस फ्लाइट को अमेरिका के न्यूजर्सी के नेवार्क से दिल्ली के लिए शेड्यूल किया गया था, लेकिन इसे बारबाडोस भेज दिया गया।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, इसकी वजह से नेवार्क एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स परेशान हुए।

भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बेरिल तूफान के चलते 3 दिन से बारबाडोस में फंसी थी। टीम को एअर इंडिया की 'चैंपियंस 24 वर्ल्ड कप (AIC24WC)' चार्टर्ड फ्लाइट से वापस लाया जा रहा है। टीम गुरुवार सुबह 5 से 6 बजे के बीच नई दिल्ली पहुंचेगी।

एयर इंडिया का दावा- हमने एक दिन पहले यात्रियों को सूचित किया था
इसे लेकर एयर इंडिया एक अधिकारी ने कहा कि बारबाडोस में बोइंग 777 विमान भेजे जाने से पैसेंजर्स को असुविधा नहीं हुई। 2 जुलाई को नेवार्क से दिल्ली की फ्लाइट के लिए टिकट बुक करने वाले ज्यादातर यात्रियों को पहले ही सूचित कर दिया गया था।

अधिकारी ने बताया कि कुछ यात्री जिन्हें फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना नहीं दी जा सकी, वे एयरपोर्ट पर पहुंच गए और उन्हें सड़क मार्ग से न्यूयॉर्क ले जाया गया। उन पैसेंजर्स को न्यूयॉर्क से दिल्ली की उड़ान में एडजस्ट किया गया।

भारतीय टीम को सोमवार को भारत आने के लिए न्‍यूयॉर्क के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से टीम का शेड्यूल बाधित हुआ। रिपोर्ट में कहा गया था कि अटलांटिक में आने वाले बेरिल तूफान के कारण 210 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। कैटेगरी 4 का यह तूफान बारबाडोस से लगभग 570 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में था और इसकी वजह से एयरपोर्ट पर ऑपरेशन रोक दिए गए थे।

29 जून को वर्ल्ड चैंपियन बनी है टीम इंडिया
टीम ने 29 जून को टी-20 वर्ल्ड कप जीता। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में 17 साल बाद चैंपियन बनी है। इतना ही नहीं, भारत ने 11 साल के बाद ICC ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया है। बारबाडोस के मैदान पर भारत ने फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.