स्वच्छ हरित ग्राम सप्ताह : वृक्षारोपण, जलसंरक्षण, स्वच्छता का दिया गया सन्देश

Updated on 10-06-2024 07:00 PM

अम्बिकापुर। राज्य शासन के निर्देशानुसार सरगुजा जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रबंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत स्वच्छ हरित ग्राम सप्ताह का सफलतापूर्वक आयोजन स्वच्छ भारत मिशन योजना के संयुक्त प्रयासों से किया जा रहा है। 

कार्यक्रम के इसी क्रम में सोमवार को अम्बिकापुर के अजिरमा, नवापाराखुर्द, कंठी, मेण्ड्राखुर्द, लखनपुर की सिंगीटाना, कंटिदा, पुहपुटरा, लुण्ड्रा की खाराकोना एवं लुण्ड्रा बतौली की पोकसरी, बासेन मैनपाट की काराबेल उदयपुर की पलका एवं सीतापुर की सोनतराई ग्राम पंचायतों में श्रमदान से सफाई अभियान चलाया गया जिसमें सभी सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई की गई है तथा घर-घर कचरा कलेक्शन का कार्य महिला स्वेच्छाग्राहियों द्वारा किया गया।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  नूतन कुमार कंवर ने बताया कि पर्यावरण प्रबंधन के लिए वृक्षारोपण जल संरक्षण अंतर्गत सभी प्रकार की गतिविधियां की जा रही है। 

श्रमदान से स्वच्छता का लगातार संदेश दिया जा रहा है ग्राम पंचायतों में जागरूकता के लिए दीवार लेखन कार्य किया गया है। अभियान के तहत जल संरक्षण हेतु हैण्डपंप के पास सोकपिट का निर्माण किया जा रहा है तथा पुराने सोकपिट की सफाई भी की जा रही है। स्वच्छता समूह की महिलाओं द्वारा डोर टू डोर कचरे का कलेक्शन किया जा रहा है एवं लोगो को अपने आसपास के क्षेत्र को सफाई रखने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। अमृत सरोवरों के मेड़ो पर वृक्ष लगाए जा रहे है, मनरेगा से निर्मित वर्मी कम्पोस्ट एवं नाडेप से जैविक खाद बनाने की विधि के बारे में हितग्राहियों को बताया जा रहा है। पुराने वर्मी कम्पोस्ट को खेतों एवं बाड़ियों में उपयोग करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है तथा उनके उचित रख रखाव के लिए समझाइश दी जा रही है। 

पर्यावरण संरक्षण एवं जल के जीवन में महत्व को समझ कर उसे अपनाने तथा वृक्ष लगाने एवं जल बचाने हेतु ग्रामवासियों को प्रेरित किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.