स्वच्छ जल अभियान : 1,176 जल रिसाव की मरम्मत, 7,619 जल नमूनों की जांच, 284 शिकायतों का किया समाधान

Updated on 12-01-2026 11:49 AM

भोपाल। इंदौर में दूषित पेयजल के मामले सामने आने के बाद राज्य सरकार द्वारा मध्य प्रदेश में स्वच्छ जल अभियान के अंतर्गत जल सुरक्षा, जल संरक्षण तथा जल से संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण किया जा रहा है। जल से संबंधित 293 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 284 शिकायतों का समाधान किया गया है।

सीवर लाइन लीकेज, मैनहोल ओवरफ्लो आदि से संबंधित कुल प्राप्त 285 शिकायतों में से 134 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने बताया कि स्वच्छ जल अभियान के तहत 11 जनवरी तक मध्य प्रदेश में 1,176 जल रिसाव (लीकेज) की मरम्मत की गई तो 7,619 जल नमूनों की जांच की जा चुकी है।अभियान के तहत जल नमूना संग्रहण कार्य में 744 सफाई मित्र, अमृत मित्र सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। जल परीक्षण के लिए 704 व्यक्तियों को प्रशिक्षित किया गया है। 684 ओएचटी, जीएसआर, सम्प की सफाई कर उन पर आयल पेंटिंग द्वारा सफाई की तिथि एवं अगली प्रस्तावित सफाई की तिथि अंकित की गई है। 1,650 छोटे मरम्मत कार्य (माइनर रिपेयर) पूर्ण किए जा चुके हैं। इसके अलावा प्रत्येक मंगलवार को जल सुनवाई भी की जाएगी।

नगारिकों से अपील : जल व सीवर संबंधी समस्याओं की दें सूचना, समय पर होगी प्रभावी कार्रवाई

आयुक्त संकेत भोंडवे ने सभी नगर निगमों एवं शहरी निकायों को निर्देश दिए हैं कि शेष लंबित शिकायतों का तत्काल, गुणवत्ता-पूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जल की गुणवत्ता और सीवर व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी तथा फील्ड अमला निरंतर निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई की स्थिति में रहेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की भी है कि किसी भी जल अथवा सीवर संबंधी समस्या की सूचना निर्धारित माध्यमों से अवश्य दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.