CM मोहन यादव ने MP बोर्ड 10th टॉपर प्रतिभा सोलंकी को दिया 1 लाख रुपये का इनाम, 500 में से 499 अंक लाकर रचा था इतिहास

Updated on 25-04-2026 11:53 AM

भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मप्र बोर्ड 10वीं की प्रदेश टॉपर पन्ना की छात्रा प्रतिभा सिंह सोलंकी को 500 में से 499 अंक प्राप्त करने पर एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने प्रतिभा और उनके माता-पिता को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

मुख्यमंत्री से भेंट और आशीर्वाद प्राप्त करने प्रतिभा अपने अभिभावकों सहित मुख्यमंत्री निवास आई थी। उन्होंने प्रतिभा को लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की मूर्ति भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रतिभा को आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रतिभा जैसी बेटियां प्रदेश की शान हैं।

प्रतिभा सिंह ने रचा इतिहास

पन्ना जिले के गुनौर स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर की छात्रा प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा परिणाम घोषित होते ही पूरे गुनौर में जश्न का माहौल छा गया था।

प्रतिभा की इस ऐतिहासिक सफलता ने साबित कर दिया कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर परिश्रम से शिखर तक पहुंचा जा सकता है।

मेरिट सूची में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली थी। 498 अंकों के साथ बालाघाट की अक्षरा घोडेश्वर और सीधी के अभय गुप्ता ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया था। वहीं, शहडोल के योगेंद्र सिंह परमार 497 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

बेहद कम रहा अंकों का फासला

इस वर्ष परिणामों में अंकों का फासला बेहद कम रहा; जहां 7 विद्यार्थियों ने 497 अंक पाए, वहीं 342 छात्र 490 से 494 अंकों के बीच रहे। प्रतिभा की इस उपलब्धि ने न केवल पन्ना जिले का मान बढ़ाया, बल्कि प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का नया मानक स्थापित किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 June 2026
भोपाल। शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र की अशोका कालोनी में शुक्रवार देर रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने सरेराह हवाई फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैला दी। वारदात को अंजाम देने के…
 07 June 2026
भोपाल। शहर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में शामिल रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के संचालन को सुरक्षित, तेज और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के लिए रेलवे लगभग 4.49…
 07 June 2026
 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश की दो सीटों पर प्रत्याशी बनाए गए दोनों ही नेताओं ने शनिवार को नामांकन दाखिल करने के साथ ही अपनी चल अचल संपत्तियां…
 07 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल शनिवार को नामांकन दाखिल…
 07 June 2026
 भोपाल। जेपी अस्पताल में अब आर्थोपेडिक इम्प्लांट की उपलब्धता को बेहद मजबूत किया जा रहा है, जिसके लिए 15 लाख रुपये का विशेष बजट प्रावधान किया गया है। अस्पताल में…
 07 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने विधायकों को एकजुट रहने और किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहने का…
 07 June 2026
भोपाल। राजधानी के वीआईपी रोड और एयरपोर्ट मार्ग को जोड़ने वाले व्यस्त लालघाटी इलाके में रविवार सुबह एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की…
 07 June 2026
भोपाल। शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक…
 06 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार सिविल सेवा नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्तें) नियम, 2026 का…
Advt.