CM मोहन यादव बोले- एमपी-राजस्थान भाई-भाई जैसे:पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक प्रोजेक्ट पर काम शुरू

Updated on 01-07-2024 01:29 PM

मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच करीब 20 साल से अटके रिवर लिंक प्रोजेक्ट को अब रफ्तार मिल गई है। प्रोजेक्ट को लेकर दोनों राज्यों की सरकारों ने संयुक्त प्रयास से शुरू कर दिए है।

रविवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव और राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा 'पार्वती-कालीसिंध-चंबल अंतरराज्यीय नदी लिंक परियोजना के कार्यान्वयन के लिए संयुक्त पहल' में शामिल हुए।

इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- छोटे-छोटे इश्यू को लेकर दोनों राज्य लगभग 20 साल से बिना बात के उलझे रहे। हम मानते हैं कि राज्यों के अपने कुछ हित होते हैं, लेकिन हमको एक और निगाह रखनी पड़ेगी, वह है देश हित। देश हित से बड़ा कोई हित नहीं हो सकता है।

राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि एमपी-राजस्थान दोनों ऐसे प्रदेश हैं जिनके पास जमीन है, लेकिन सिंचाई के साधन कम है। ये योजना ऐसी हैं कि दोनों राज्य मिलकर इसे आगे बढ़ाएंगे। यह योजना इतनी बड़ी है कि राजस्थान के लगभग 13 जिले इसमें आ रहे हैं और करीब मध्यप्रदेश के भी इतने ही जिले इसमें आते हैं। जहां सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

CM मोहन यादव बोले- एमपी-राजस्थान तो भाई-भाई जैसे

सीएम यादव ने कहा- प्रधानमंत्री जी की यह सोच रही है कि राज्य अपने मसलों को सुलझाएं। बड़ा मसला जल के बंटवारे का है। मैं हमारी सरकार बनने के बाद 28 जनवरी को भजन लाल जी से मिला। हमने एक विषय निकला कि तीनों नदियां चंबल, काली सिंध और पार्वती के पानी का दोनों राज्यों बेहतर उपयोग कर सके।

हम यह बात मानकर चले कि छोटे-मोटे इश्यू हैं तो उनका समाधान कर लेंगे। मध्यप्रदेश-राजस्थान तो भाई-भाई जैसे हैं। दोनों का कलर मिलता-जुलता है।

दोनों राज्य मिलकर श्रीकृष्ण पाथ-वे विकसित करेंगे

दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण शिक्षा लेने जिस रास्ते से एमपी आए थे। उस रास्ते को दोनों राज्य मिलकर श्रीकृष्ण पाथ-वे के तौर पर विकसित करेंगे। राजस्थान के सीएम ने कहा- भगवान श्रीकृष्ण राजस्थान से होते हुए मध्यप्रदेश के उज्जैन में गुरु आश्रम में पढ़ने आए थे। जैसे भगवान राम श्रीलंका गए थे तो उनका पाथ-वे बना। इसी तरह भगवान श्रीकृष्ण के भी राजस्थान होत हुए उज्जैन जाने का पाथ-वे बनाना चाहिए। पर्यटन के क्षेत्र में राजस्थान में अपार संभावनाएं हैं।

आप हमारे चीता की चिंता करो, हम आपके टाइगर की सुरक्षा करेंगे

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- रणथंभौर का टाइगर अगर घूमते हुए हमारे यहां आ जाता है तो हम ढूंढते हैं कि ये कहां से आ गया। ऐसे ही चीते की बात करें तो हमारा चीता आपके यहां पहुंच जाता है। हमारे चीते की चिंता आप करो, आपके टाइगर की सुरक्षा हम करेंगे।

राजस्थान के सीएम ने कहा- हमारे पड़ोस में चीता है। हमारे रणथंभोर के टाइगर आपके यहां आ जाते हैं। इस तरह की योजना बने कि जहां टाइगर है वहां टाइगर रहे, और जहां चीता है वहां चीता रहे।

मंत्री सिलावट बोले- 2004 से लंबित पड़ी थी परियोजना

जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा- 2004 से पार्वती काली सिंध चंबल परियोजना लंबित पड़ी थी। आज दो व्यक्तित्व के प्रयासों और सोच, समन्वय से यह सौगात एमपी, राजस्थान को मिल रही है। 2003-04 में मध्यप्रदेश की सिंचाई का रकबा मात्र 6-7 लाख हेक्टेयर होता था। मोहन यादव के नेतृत्व में आज 47 लाख हेक्टेयर में सिंचाई कर रहे हैं 2025 में हमारा लक्ष्य लगभग 65 लाख हेक्टेयर सिंचाई करेंगे। ये हमारा संकल्प है।

सालों से हमारे यहां खुली नहरों से सिंचाई होती थी। अब मोहनपुरा कुंडलिया परियोजना एशिया की अनूठी परियोजना है। एमपी सौभाग्यशाली है कि दो-दो राष्ट्रीय परियोजनाएं जो अटल जी का सपना था वो साकार जो रहा है।

72 हजार करोड़ का है प्रोजेक्ट

इस परियोजना में कुल 72 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। एमपी सरकार 35 हजार करोड़ और राजस्थान सरकार 37 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी। इस परियोजना से 6.17 लाख हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होगी। मप्र की 3.37 लाख हेक्टेयर जमीन सिंचित होगी और करीब 3 लाख किसानों को फायदा होगा। राजस्थान की 2.80 लाख हेक्टेयर जमीन सिंचित होगी और 2 लाख से ज्यादा किसानों को फायदा होगा।

इस परियोजना में कुल 17 बांध और बैराज बनाए जाएंगे। जिनकी जलभराव क्षमता 1477.62 मिलियन घन मीटर होगी। 9 जिलों में पेयजल और 4 जिलों के उद्योगों को पानी मिल सकेगा।

चार बांध कटीला, सोनपुर, पावा, धनवाड़ी में बनेंगे

श्रीमंत माधव राव सिंधिया सिंचाई कॉम्प्लेक्स पर चार बांध कटीला, सोनपुर, पावा, धनवाड़ी में बनाए जाएंगे। वहीं, श्यामपुर और नैनागढ़ में दो बैराज बनाए जाएंगे। इससे गुना, श्योपुर, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड में 1.48 लाख हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होगी। इन बांधों बैराजों में 564 मिली घनमीटर पानी स्टोरेज क्षमता होगी।

गुना जिले में कुंभराज कॉम्प्लेक्स पर दो बांध बनेंगे। जिनसे 51600 हेक्टेयर जमीन सिंचित होगी। रणजीत सागर बांध और लखसुंदर बैराज से शाजापुर, आगर-मालवा जिले की 50 हजार हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होगी।

ऊपरी चंबल कछार में 7 बांध बनेंगे। इनमें सोनचिरी, रामवासा, बचौरा, पदुनिया, सेवरखेड़ी,चितावत, सिकरी सुल्तानपुरा बांधों से उज्जैन, इंदौर, धार जिले की 87 हजार हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.