सीएम साय ने पीएम मोदी को बताया बस्तर-2.0 का रोडमैप...:आय दोगुनी करने लाएंगे स्टार्टअप, रोड व रेल कनेक्टिविटी

Updated on 08-04-2026 11:49 AM
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे के बाद राज्य सरकार ने बस्तर 2.0 का रोडमैप तैयार कर लिया है। सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बस्तर के विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा। इसमें सबसे अधिक जोर बस्तर की कनेक्टिविटी पर है। गांव-गांव तक सड़क पहुंचे, रेलवे लाइन का विस्तार हो और अंतिम गांव तक इंटरनेट सुविधा मिले, इसे लेकर प्लान तैयार किया गया है।

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग सड़कों के लिए विशेष बजट भी देगा। वहीं, रेलवे में रावघाट परियोजना के बारे में भी मोदी ने जानकारी ली। करीब आधे घंटे तक हुई इस मुलाकात में भारत नेट-3 के तहत बस्तर में इंटरनेट विस्तार पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा केंद्र और राज्य की योजनाएं हर घर तक पहुंची हैं, इसको जांचने के लिए थर्ड पार्टी असेसमेंट कराया जाएगा।

बस्तर में साल 2030 तक 5 हजार नए स्टार्टअप तैयार करने के साथ ही टूरिज्म, इंफ्रास्ट्रक्चर और इनोवेशन जैसे बड़े प्रोजेक्ट से बस्तर की सूरत बदलने की तैयारी की जा रही है। 2029 तक 85% परिवारों की मासिक आय 15,000 से बढ़ाकर दोगुनी यानी 30,000 रुपए करने का लक्ष्य है।

साथ ही नियद नेल्लानार योजना का विस्तार करते हुए इसका 2.0 वर्जन लॉन्च किया जा रहा है जिसके तहत 10 जिलों मे शुरू की गई इस योजना को अब 7 जिलों और 3 नए जिलों गरियाबंद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई तक विस्तारित हो रही है।

मोदी की सीएम के साथ आधे घंटे तक बस्तर के विकास पर चर्चा

दिल्ली में सीएम साय ने पीएम मोदी को छत्तीसगढ़ आने का न्योता देते हुए उन्हें एक मूर्ति भी भेंट की। इसमें माता कौशल्या की गोद में बालरूप में भगवान राम विराजित हैं। यह छत्तीसगढ़ से जुड़ाव का प्रतीक है, क्योंकि मां कौशल्या का मायका राज्य में ही है। पीएम के प्रस्तावित दौरे में जिन प्रोजेक्ट के लॉन्च होने की योजना है, उनमें रावघाट-जगदलपुर रेल लाइन, जगदलपुर एयरपोर्ट का विस्तार, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल जैसी पहल शामिल हैं।

228 सड़कों और 267 पुलों का निर्माण प्रस्तावित

विकास के ब्लूप्रिंट ‘सैचुरेशन, कनेक्ट, फैसिलिटेट, एम्पावर और एंगेज’ रणनीति पर आधारित है। इसके तहत बस्तर में बुनियादी सुविधाओं को तेजी से विस्तार देने का लक्ष्य रखा गया है। पीएम सड़क के अधूरे काम 2027 तक पूरा करने के साथ-साथ नई 228 सड़कों और 267 पुलों का निर्माण प्रस्तावित है। हर घर तक बिजली पहुंचाने का काम तेज होगा। शिक्षा के क्षेत्र में 45 पोटा केबिन स्कूलों को स्थायी भवनों में बदला जाएगा। युवाओं के लिए 15 स्टेडियम और 2 मल्टीपर्पज हॉल बनाए जाएंगे।

टूरिज्म बढ़ाने के लिए कैनोपी, ग्लास ब्रिज के साथ बनाएंगे ग्रीन कॉरिडोर, पंचायत स्तर पर ‘बस्तर मुन्ने’

बस्तर में पर्यटन को उद्योग के रूप में विकसित करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। बस्तर के सौंदर्य को देश और दुनिया के सामने लाने के लिए यहां के चित्रकोट, तीरथगढ़ , कांगेर घाटी नेशनल पार्क, एडवेंचर टूरिज्म के साथ ही दंतेश्वरी मंदिर जैसे प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थल को ग्रीन कॉरिडोर के रूप में तैयार किया जाएगा।

इसके अलावा बस्तर में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कैनोपी वॉक और ग्लास ब्रिज जैसी परियोजनाएं विकसित की जा रही हैं। इसी तरह बस्तर में ‘बस्तर मुन्ने’ यानी अग्रणी बस्तर कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।

इसके तहत हर ग्राम पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे, जहां अधिकारियों की मौजूदगी में लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे दिया जाएगा, जरूरी दस्तावेज वहीं बनाए जाएंगे और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 June 2026
बिलासपुर , बिलासपुर में अब सड़कों पर मनमर्जी से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस 'विजिबल पुलिसिंग' के जरिए तेज रफ्तार वाहन चालकों पर नकेल कसने की तैयारी…
 07 June 2026
तिल्दा, रायपुर, खरोरा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम देवगांव और अमलीतालाब क्षेत्र से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे…
 07 June 2026
बलरामपुर , रघुनाथनगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज…
 07 June 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में जमीन का फर्जी दस्तावेज दिखाकर 27 लाख की धोखाधड़ी की गई। जब इसकी जानकारी पीड़ित को लगी, तो उसने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां…
 07 June 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक राईसमिल में आग लग गई। राईस मिल के गोदाम से निकलते धुंए को देखकर घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस व दमकल विभाग…
 07 June 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू को कलेक्टर जनदर्शन में बीते मंगलवार को पति के द्वारा दिए आवेदन के 24 घंटे में ही 8 साल से बिस्तर में पड़े पत्नी…
 07 June 2026
अम्बिकापुर। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के सुदूर ग्राम पंचायत रीरी में जनसमस्या निवारण समाधान शिविर का आयोजन किया गया। रीरी क्लस्टर अंतर्गत 19 ग्राम पंचायतों…
 07 June 2026
रायपुर। मालवीय रोड स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (लघु तीर्थ) में 1 से 10 जून तक आयोजित 10 दिवसीय विशेष 'ग्रीष्मकालीन श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर' सफलता के नए…
 06 June 2026
राजनांदगांव। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के प्रभारी सचिव  अविनाश चम्पावत आज डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर राजनांदगांव के स्कूल मैदान में जनसमस्या निवारण शिविर…
Advt.