सेक्टर 6 में की गई सामूहिक क्षमा याचना

Updated on 10-09-2024 12:50 PM

भिलाई । पर्युषण पर्व के समापन अवसर पर सोमवार को त्रिवेणी जैन तीर्थ सेक्टर 6 में सकल श्वेतांबर जैन संघ ने स्थानक भवन में पूजा अर्चना कर आपस में सभी ने संयम और प्रेम सद्भावना के साथ क्षमा याचना की। एक दूसरे से क्षमा याचना  करते हुए भगवान महावीर स्वामी जी के अहिंसा परमो धर्म सिद्धांत और जियो जीने दो के अमृत संदेश जयकारा किया। पर्यूषण  पर्व का समापन पर मंगल आरती के साथ आपस में सभी ने एक दूसरे को जय जिनेंद्र किया।


प्रदीप जैन बाकलीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिगंबर जैन महासभा के समिति सदस्यों के साथ अध्यक्ष प्रशांत जैन मंत्री सोमेश बाकलीवाल जिनेंद्र जैन वरुण जैन भारत जैन संजीव जैन आदि के द्वारा 10 लक्षण महापर्व में उपवास करने वालों का स्वागत तिलक लगाकर जैन भवन प्रांगण में अभिनंदन किया गया परम पूज्य आचार्य 108 विद्यासागर महाराज जी परम पूज्य आचार्य विशुद्ध  सागर महाराज जी की छायाचित्र पर भक्तों ने दीप प्रज्वलन  किया। उत्तम 10 लक्षण पर्व के अवसर पर पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर के तीर्थंकर भगवान के समोसारण स्थल जैन भवन में . 1008 सुमति नाथ भगवान 1008 पाश्र्वनाथ भगवान 1008 आदिनाथ भगवान के अष्टधातु की प्रतिमा में भक्तों ने मंगल अभिषेक किया।


जहां शांति धारा का सौभाग्य ज्ञानचंद गोल्डी बाकलीवाल महावीर प्रकाश अशोक संगीत निगोटिया, निशांत जैन, डॉक्टर अंशुल जैन ,राहुल जैन प्रशांत जैन को सौभाग्य मिला इस अवसर पर आज जिनेंद्र भगवान की मंगल अभिषेक किया। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं और पुरुष वर्ग ने भक्ति भाव के साथ उत्तम  मारदव धर्म की पूजा कि जहां संध्या 1008 महावीर भगवान के मंगल आरती जैन भवन में भक्तों ने किया।


तत्पश्चात शास्त्री सचिन जैन ने उत्तम मारदव धर्म का अर्थ बताते  हुए कहा कि हम सभी अपने जीवन में  मोह माया और अहंकार क्रोध लालच  का त्याग करते हुए शांति सात्विकता के साथ अपना जीवन यापन करें यही सच्चा  मारदव धर्म कहलाएगा. इस अवसर पर जैन मिलन के अध्यक्ष मुकेश जैन संजय चतुर राजेश जैन आदि के उपस्थिति में जैन मिलन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बच्चों और बड़ों ने बहुत ही उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लेते हुए अपने उपस्थिति दर्ज की।


इस अवसर पर मूलचंद बाफना, गौतम चंद टाटिया, महावीर बेगानी, बाबूलाल सेठिया, शांतिलाल टाटिया, महावीर सुराणा,  निर्मल कोचर, आनंद जैन, भावेश भाई शाह, हुकुमचंद ओसवाल, संतोष बाफना, महावीर टाटिया,  पुखराज जैन, राजेश मारुति, दीपक गोलछा, उत्तमचंद , ज्ञानचंद जैन, पारस टाटिया आदि सैकड़ो बंधुओं ने क्षमा याचना की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.