कलेक्टर ने जीवनदीप समिति कार्यकारिणी की बैठक ली

Updated on 02-12-2025 01:08 PM

राजनांदगांव।  कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में जीवनदीप समिति कार्यकारिणी की बैठक ली। उन्होंने जिला चिकित्सालय में सायकल स्टैण्ड एवं कैटीन संचालन हेतु टेंडर करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय में महिला स्वसहायता समूह द्वारा मिलेट्स कैफे प्रारंभ करने के लिए कहा। उन्होंने जिला चिकित्सालय में रिनोवेशन का कार्य 1 जनवरी के पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में भोजन गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होना चाहिए। बैठक में जिला चिकित्सालय में हमर लैब में स्थापित विभिन्न जांच हेतु ऑटोएनालाईजर्स एवं चिकित्सालय के वार्डों में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न कंज्यूममेंबल सामग्री क्रय करने का निर्णय लिया गया। जिला चिकित्सालय के मनोरोग विशेषज्ञ द्वारा पांच बिस्तर मनोरोग वार्ड प्रारंभ करने के लिए पुराना पुरूष आर्थों वार्ड का चयन कर उसके उन्नयन कार्य हेतु प्राक्कलन प्रस्तुत किया गया। बैठक में जेम पोर्टल, जिला चिकित्सालय के मरम्मत कार्य, विभिन्न पदों पर भर्ती सहित अन्य मद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान नगर निगम आयुक्त  अतुल विश्वकर्मा, डिप्टी कलेक्टर डॉ. प्रकाश टंडन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, अस्पताल अधीक्षक डॉ. यूके चन्द्रवंशी, सहित अन्य कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.