बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए कलेक्टर कन्नौजे ने बिलाईगढ़ ब्लॉक के स्कूलों का किया निरीक्षण

Updated on 17-02-2026 12:14 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । आगामी 20 फरवरी से शुरू होने जा रही 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बिलाईगढ़ विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति, प्रयोगशालाओं की स्थिति तथा बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का भौतिक रूप से उपस्थित होकर व्यवस्था का जायजा लिया।  इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी जोइधा राम डहरिया भी उपस्थित रहे। 

कलेक्टर ने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बेलटिकरी का निरीक्षण कर सभी शिक्षकों का बैठक लेकर स्कूल की पढ़ाई, परीक्षा के लिए बच्चों और स्कूल की ओर से तैयारी तथा और  10वीं बोर्ड परीक्षा के पिछले परिणामों की जानकारी ली। संस्कृत शिक्षक से गत वर्ष फेल हुए विद्यार्थियों की संख्या सही जानकारी नहीं मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। अंग्रेजी विषय में पिछले वर्ष लगभग 50 प्रतिशत विद्यार्थी अंग्रेजी में अनुत्तीर्ण हुए थे। निरीक्षण के दौरान शिक्षक कुर्रे अनुपस्थित पाए गए, जिस पर कलेक्टर ने डीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने गलत तरीके से 75 प्रतिशत उपस्थिति दर्शाने पर प्रधान पाठक को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। उपस्थिति और प्रयोगशाला व्यवस्था पर नाराजगी विद्यालय में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर कलेक्टर ने गहरी चिंता व्यक्त की और पालकों से नियमित संपर्क कर उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। प्रयोगशाला का निरीक्षण करने पर पाया गया कि तीन शिक्षक होने के बावजूद प्रयोगशाला का सामान बिखरा हुआ है और व्यवस्थित नहीं है। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय में कुल 14 विद्यार्थियों में से केवल 4 उपस्थित मिले। रसायन शास्त्र की कॉपी जांचने पर छात्रा खुशबू साहू की सुंदर लिखावट की कलेक्टर ने सराहना की।

कक्षा 9वीं एवं 11वीं की कक्षाओं में विद्यार्थियों से हिंदी में श्रृंगार रस की परिभाषा तथा अंग्रेजी में प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिनका अधिकांश विद्यार्थी सही उत्तर नहीं दे पाए। विषय शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने पीएमश्री विद्यालय पवनी का भी निरीक्षण किया। यहां दो पालियों में स्कूल संचालित होने की जानकारी ली गई। कक्षा 4 के विद्यार्थियों से कंप्यूटर विषय के प्रमुख पाठों के बारे में पूछा गया, जिसका बच्चों ने सही उत्तर दिया। कलेक्टर ने अध्ययन समय में केवल पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए।

पवनी शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। कक्षा 11वीं कला संकाय में भूगोल विषय के अंतर्गत भूकंप एवं उसके प्रकारों के बारे में प्रश्न पूछे गए। छात्रा संजना निराला ने संतोषजनक उत्तर दिया, जबकि कई छात्राएं उत्तर नहीं दे सकीं। कलेक्टर ने शिक्षकों को बेहतर परिणाम लाने, नियमित कक्षाएं संचालित करने और बोर्ड परीक्षा की समुचित तैयारी कराने के निर्देश दिए।कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने स्पष्ट किया कि बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा परीक्षा परिणाम बेहतर करने के लिए सभी शिक्षकों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.