ऑपरेशन सिंदूर पर कमेंट- हरियाणा के प्रोफेसर को जमानत:सुप्रीम कोर्ट का आदेश- जांच नहीं रुकेगी

Updated on 21-05-2025 01:13 PM

सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले हरियाणा में सोनीपत की अशोका यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई है। हालांकि कोर्ट ने कहा कि इस दौरान वह ऑपरेशन सिंदूर और भारत में हुए आतंकी हमलों और हमारे देश के जवाबी हमलों के बारे में कोई भी कमेंट या स्पीच नहीं देंगे। कोर्ट ने जांच रोकने से भी इनकार कर दिया।

कोर्ट ने यह भी चेतावनी दी कि इसको लेकर किसी तरह का कोई हंगामा न किया जाए, वर्ना उन लोगों से कैसे निपटना है, हम जानते हैं। वे हमारे अधिकार क्षेत्र में हैं। कोर्ट ने इस मामले में 24 घंटे के भीतर 3 IPS अधिकारियों की SIT बनाने के भी आदेश दिए। जिसमें एक महिला अधिकारी भी शामिल होगी। हालांकि इसमें हरियाणा और दिल्ली का कोई अधिकारी नहीं होगा। उन्हें अपना पासपोर्ट भी सरेंडर करना होगा।

सोनीपत में प्रोफेसर अली खान पर 2 FIR दर्ज हुई हैं। जिसमें उन पर आरोप है कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और उसकी जानकारी देने वालीं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.