ORS के नाम पर ग्राहकों को गुमराह किया तो कंपनियों की खैर नहीं, सरकार ने अपनाया सख्त रुख

Updated on 17-10-2025 01:04 PM
नई दिल्ली: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाली कंपनियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। FSSAI ने आदेश जारी कर कहा है कि अब कोई भी खाद्य या पेय उत्पाद बनाने वाली कंपनी अपने ब्रैंड नाम में ओआरएस (Oral Rehydration Salts) शब्द का इस्तेमाल नहीं कर सकेगी, जब तक कि वह विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित असली ओआरएस फॉर्म्युले पर आधारित न हो।

पहले कंपनियों को यह छूट दी गई थी कि वे अपने उत्पाद के नाम के साथ 'ORS' शब्द को प्रीफिक्स या सफिक्स के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं, बशर्ते वे यह चेतावनी लिखें कि यह विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा रिकमंडेड ओआरएस फॉर्म्युला नहीं है। लेकिन, अब FSSAI ने इस अनुमति को पूरी तरह वापस ले लिया है। यानी अब किसी भी तरह की चेतावनी देने के बाद भी ओआरएस शब्द का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।
FSSAI ने साफ कहा कि कई कंपनियां अपने फ्रूट बेस्ड ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक या रेडी-टू-ड्रिंक उत्पादों को ORS 'जैसा दिखाकर बेच रही थी, जबकि उनमें WHO फॉर्म्युले के अनुसार जरूरी मात्रा में ग्लूकोज, सोडियम और पोटैशियम नहीं होते। ऐसे उत्पाद न सिर्फ भ्रामक है बल्कि बीमार या डिहाइड्रेशन से जूझ रहे लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकते है।

उल्लंघन करने पर कार्रवाई

नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों पर फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड ऐक्ट, 2006 की 52 और 53 के तहत कार्रवाई की जाएगी। FSSAI ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के फूड सेफ्टी कमिश्नरों को निर्देश दिया है कि वे तुरंत सभी उत्पादों से 'ORS' शब्द हटवाए और लेबलिंग व विज्ञापन के नियमों का सख्ती से पालन कराए।

यह फैसला आम लोगों के हित में बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि ORS एक जीवनरक्षक घोल है जिसका इस्तेमाल डिहाइड्रेशन और दस्त जैसी स्थितियों में डॉक्टर की सलाह पर किया जाता है। इसलिए अब बाजार में जो भी उत्पाद ORS नाम से मिलेगा, वह वास्तव में WHO मानकों के अनुरूप ही होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
Advt.