पीएम नरेंद्र मोदी से मिलते ही उछल गए कंपनी के शेयर, अमीरी में गौतम अडानी से आगे निकले CEO

Updated on 25-09-2024 12:13 PM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल में अमेरिका के दौरे पर गए थे। इस दौरान वहां की कई दिग्गज कंपनियों के प्रमुखों ने उनसे मुलाकात की। इनमें एआई चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया के फाउंडर और सीईओ जेंसन हुआंग भी थे। यह मीटिंग सोमवार को हुई थी और मंगलवार को कंपनी के शेयरों में करीब 4 फीसदी तेजी आई। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 2.964 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया। एनवीडिया दुनिया की तीसरी बड़ी वैल्यूएबल कंपनी है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक मंगलवार को हुआंग की नेटवर्थ में 3.78 अरब डॉलर की तेजी आई और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में गौतम अडानी से आगे निकल गए। इस साल हुआंग की नेटवर्थ में 61.8 अरब डॉलर की तेजी आई है।

ताइवान में जन्मे हुआंग की नेटवर्थ 106 अरब डॉलर पहुंच चुकी है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में मंगलवार को 97.7 करोड़ डॉलर की तेजी आई लेकिन वह अमीरों की लिस्ट में एक स्थान फिसलकर 15वें स्थान पर फिसल गए। उनकी नेटवर्थ 105 अरब डॉलर है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 20.9 अरब डॉलर की तेजी आई है। देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 113 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 12वें नंबर पर हैं। मंगलवार को उनकी नेटवर्थ में 50.2 करोड़ डॉलर की गिरावट आई।

कौन-कौन है टॉप 10 में


इस बीच एलन मस्क 268 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में पहले नंबर पर बने हुए हैं। ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस 216 अरब डॉलर के साथ दूसरे और फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म के सीईओ मार्क जकरबर्ग 200 अरब डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में बर्नार्ड अरनॉल्ट (183 अरब डॉलर) चौथे, लैरी एलिसन (179 अरब डॉलर) पांचवें, बिल गेट्स (163 अरब डॉलर) छठे, स्टीव बालमर (149 अरब डॉलर) सातवें, लैरी पेज (147 अरब डॉलर) आठवें, वॉरेन बफे (144 अरब डॉलर) नौवें और सर्गेई ब्रिन (139 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
Advt.