
कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सारंगपुर जनपद पंचायत में तालाब गहरीकरण, जल श्रोत जीर्णोद्धार, बावडी की साफ सफाई नदी नालों की सफाई आदि के बारे में जानकारी ली। मंत्री श्री टेटवाल ने निर्देश दिए की बारिश के पूर्व अधिक से अधिक जल स्त्रोतों की सफाई एवं गहरीकरण का कार्य पूर्ण करें। जनता को इस अभियान के प्रति जागरुक करने के लिए प्रचार प्रसार करें।
मंत्री श्री टेटवाल ने राजगढ़ जिले की सारंगपुर जनपद की ग्राम पंचायत पडाना पहुंचकर आशापूर्णा माता मंदिर परिसर में ग्रावासियों के साथ पौधरोपण किया। साथ ही ग्रामवासियों से जल गंगा संवर्धन अभियान की जानकारी दी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील भी की।