बिजली बिल सुधारने की प्रक्रिया को समय-सीमा में पूरी करें :- ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

Updated on 12-06-2024 07:03 PM

त्रुटिपूर्ण बिजली बिल सुधारने की प्रक्रिया समय-सीमा में पूरी की जाये। बिजली उपभोक्ता को इधर-उधर भटकना नहीं पड़े। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह निर्देश मंत्रालय विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान दिये।

श्री तोमर ने कहा कि बिजली चोरी का प्रकरण दर्ज करने के बाद उसे नोटिस और सुनवाई का अवसर देना चाहिए। मेंटीनेंस की टीम बढ़ायी जाये और मेंटीनेंस की टीम बढ़ायी जाये और मेंटीनेंस नियमित रूप से करवायें जिससे ट्रिपिंग में कमी आये।

श्री तोमर ने कहा कि विद्युत वितरण केन्द्रवार विद्युत हानि की जानकारी लें। इसके बाद विद्युत हानि रोकने की सुनियोजित कार्य योजना बनायें। उन्होंने कहा कि प्राप्त बजट का पूरा उपयोग सुनिश्चित करें।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जिन घरों में बंटवारा हो गया है, वहाँ नियमानुसार अलग-अलग बिजली के मीटर लगवायें। इसकी प्रक्रिया भी सरल करें। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से उपभोक्ताओं को अटल ज्योति योजना का लाभ मिल सकेगा।

अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री मनु श्रीवास्तव ने पीएम कृषक मित्र सूर्य योजना और पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बैठक में सचिव ऊर्जा एवं एम. डी. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी श्री रघुराज राजेन्द्रन, एम.डी. ट्रांसको श्री सुनील तिवारी, ओएसडी श्री विजय गौर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.