
इस यंत्र की खास बात यह है कि यह मरीज के मसूड़ों और गालों को अनावश्यक चोट से बचाता है। इसे एर्गोनोमिक डिजाइन में तैयार किया गया है, जिससे इसका उपयोग आसान और सुरक्षित बनता है। डा. सुदीप कुमार को इस नवाचार के लिए नेशनल बायोमेडिकल रिसर्च कॉम्पिटिशन 2025 (NBR 2025) में हेल्थ साइंसेज श्रेणी का देश का सर्वोच्च पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस शोध कार्य में उन्हें एम्स के वरिष्ठ चिकित्सक डा. अंशुल राय और डा. बाबूलाल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। NBR कॉम्पिटिशन एक राष्ट्रीय मंच है, जहां देशभर के वैज्ञानिक और चिकित्सक अपनी नवीन खोजों को प्रस्तुत करते हैं।