बैरागढ़ में आरओबी बनने से स्टेशन तक आवाजाही में होगी सुविधा, व्यापारियों को सता रही तोड़फोड़ की चिंता

Updated on 20-08-2024 12:16 PM
भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) फाटक रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज की डिजाइन में बदलाव से स्टेशन आने वालों को सुविधा हो जाएगी। आरओबी का एक हिस्सा स्टेशन तक पहुंचकर समाप्त होगा। इससे स्टेशन के दूसरे छोर से बैरागढ़ तरफ आने वालों को आसानी होगी।

रेलवे के क्रॉसिंग क्रमांक 115 पर पिछले साल ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू हुआ है। यह काम लोक निर्माण विभाग की सेतु शाखा कर रही है। नागरिकों को स्टेशन पहुंचने में हो रही असुविधा को देखते हुए आरओबी की डिजाइन में बदलाव का सुझाव दिया गया था। इस सुझाव को रेल प्रशासन ने मान लिया। अब नई डिजाइन के अनुसार ही काम किया जा रहा है। भविष्य में स्टेशन का विस्तार होगा। ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ेंगे। ऐसे में आरओबी को स्टेशन से जोड़ने की जरूरत महसूस की जा रही थी। डिजाइन में बदलाव के बाद आरओबी का दूसरा हिस्सा भी जल्द ही बन जाएगा।

सर्विस रोड बनी तो तोड़फोड़ होगी

लोक निर्माण विभाग ने थ्री ईएमई सेंटर छोर से फाटक रोड तक बड़े हिस्से में 60 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है। फाटक के पास रेलवे अपने हिस्से का काम कर रहा है। ओवरब्रिज का कुछ हिस्सा दुकानों तक पहुंच रहा है। सर्विस रोड बनी तो तो़ड़फोड़ हो सकती है। व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन को मुआवजे के रूप में जगह देनी चाहिए। फिलहाल अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। पूज्य सिंधी पंचायत के महासचिव माधु चांदवानी के अनुसार विधायक रामेश्वर शर्मा ने व्यापारियों की समस्या का जल्द ही हल निकालने का भरोसा दिलाया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.