अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई

Updated on 25-12-2025 12:41 PM

महासमुंद।  जिले में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर अवैध धान भंडारण एवं अंतर्राज्यीय परिवहन पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा बीती रात और आज अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 728 कट्टा अवैध व संदिग्ध धान जब्त किया गया।

सरायपाली विकासखंड अंतर्गत एसडीएम अनुपमा आनंद के नेतृत्व में ग्राम खम्हारपाली में संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई के दौरान 118 कट्टा अवैध धान पाया गया। मौके पर ही धान को जब्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए थाना सिंघोड़ा को सुपुर्द किया गया। इसी तरह ग्राम जंगलबेड़ा में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा संग्रहित 450 कट्टा संदिग्ध धान पाया गया। राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा धान को जब्त कर जांच प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। संबंधित व्यक्ति की पहचान एवं धान के स्रोत की विस्तृत जांच की जा रही है। वहीं अंतर्राज्यीय अवैध परिवहन पर कार्रवाई करते हुए सिरपुर चेकपोस्ट पर ओडिशा से धान लेकर आ रहे एक वाहन को रोका गया। जांच के दौरान वाहन में 160 कट्टा धान पाया गया, जिसे मंडी एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा जब्त किया गया। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।जिला प्रशासन ने निर्देशित करते हुए कहा है कि धान खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता बनाए रखने तथा किसानों के हितों की रक्षा के लिए अवैध भंडारण, परिवहन एवं व्यापार पर सख्ती से निगरानी जारी रहेगी। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.