कर्नाटक में खड़गे के ट्रस्ट को जमीन देने पर विवाद:BJP बोली- घोटाला हुआ, CBI जांच हो

Updated on 28-08-2024 01:27 PM

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर भूमि घोटाले का आरोप लगा है। दरअसल कर्नाटक इंडस्ट्रियल एरिया डेवलेपमेंट बोर्ड (KIADB) ने सिद्धार्थ विहार ट्रस्ट को बेंगलुरु के पास हाई-टेक डिफेंस एयरोस्पेस पार्क में पांच एकड़ जमीन एलॉट की है।

सिद्धार्थ विहार ट्रस्ट को खड़गे और उनका परिवार चलाता है। इस ट्रस्ट में मल्लिकार्जुन खड़गे, उनकी पत्नी राधाबाई, बेटा प्रियांक खड़गे, दामाद राधाकृष्ण दोड्डामणि और छोटा बेटा राहुल खड़गे शामिल हैं।

बीजेपी ने आरोप लगाया कि, खड़गे ने राज्य में सत्ता का दुरुपयोग करके यह जमीन हासिल की है। इस घोटाले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। हालांकि CM सिद्धारमैया ने इन आरोपों को नकार दिया।

सिद्धारमैया बोले- खड़गे का ट्रस्ट इसके योग्य, नियम के तहत काम किया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भूमि आवंटन का बचाव करते हुए कहा, 'यह कानून के अनुसार किया गया है। उनका ट्रस्ट योग्य है, इसलिए हमने ऐसा किया है। उन्होंने भाजपा के पिछले फैसलों पर सवाल उठाते हुए पूछा, 'भाजपा ने (सत्ता में रहते हुए) चाणक्य विश्वविद्यालय के लिए जमीन कैसे आवंटित की? हमने इसे कानून के अनुसार किया है।'

प्रियांक खड़गे बोले- जमीन खरीदना कब से अवैध हो गया
कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा, 'यहां हम सीए साइट खरीद रहे हैं, हमने कोई सब्सिडी या भुगतान में देरी या कोई अवैध चीज नहीं मांगी है। इसमें अवैध क्या है? मुझे समझ में नहीं आ रहा है।' उन्होंने भाजपा पर मुख्यमंत्री और मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम लेकर मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।

कर्नाटक CM के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में केस चलेगा: राज्यपाल ने मंजूरी दी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ जमीन से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में केस चलेगा। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शनिवार (17 अगस्त) को इसकी आधिकारिक अनुमति दे दी है। सिद्धारमैया पर मैसुरु शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) की जमीन के मुआवजे के लिए फर्जी दस्तावेज लगाने का आरोप है। 26 जुलाई को राज्यपाल ने नोटिस जारी कर CM से 7 दिन में जवाब मांगा था। 1 अगस्त को कर्नाटक सरकार ने राज्यपाल को नोटिस वापस लेने की सलाह दी और उन पर संवैधानिक शक्तियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.