पेरिस ओलिंपिक में कोरोना की एंट्री, स्विमिंग में मेडल जीतने वाला ब्रिटिश स्विमर पाया गया पॉजिटिव
Updated on
30-07-2024 01:55 PM
Corona in Paris Olympics: पेरिस ओलिंपिक में कोरोना की एंट्री हो गई है। ब्रिटेन के तैराक एडम पीटी ने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था। 28 जुलाई को उन्होंने मेडल जीता और 29 जुलाई को कोरोना पॉजिटव पाए गए हैं। वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिका के निक फिंक के साथ शामिल भी हुए थे। मेडल मुकाबले में वह गोल्ड जीतने वाले इटली के निकोलो मार्टिनेंगी के साथ भी संपर्क में आए थे।
अस्वस्थ होने के बाद भी फाइनल में उतरे
ब्रिटिश तैराकी अधिकारियों के अनुसार एडम पीटी रविवार से ही ठीक महसूस नहीं कर रहे थे। लेकिन इसके बाद भी वह फाइनल मुकाबले में हिस्सा लेने उतरे। अन्य एथलीट के साथ भी उन्हें बातचीत करते हुए देखा गया। फाइनल के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और सोमवार सुबह जांच करने पर उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। अमेरिका की स्विमिंग दल की तरफ से कहा कि वे आवश्यक सावधानी बरत रहे हैं। हालांकि यह नहीं बताया है कि क्या फिंक का टेस्ट किया गया है या नहीं। पेरिस ओलिंपिक में कोई COVID-19 को लेकर कोई नियम नहीं हैं। 2021 में जापान के तोक्यो में हुए ओलिंपिक के दौरान कोरोना के नियम काफी सख्त थे। सभी इवेंट बिना फैंस के करवाए गए थे। ब्रिटिश अधिकारियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पीटी सप्ताह में बाद में होने वाली अन्य इवेंट में हिस्सा लेने के लिए समय पर ठीक हो जाएंगे। तोक्यो में पीटी ने तीन गोल्ड समेत कुछ चार मेडल जीते थे।
फाइनल के अगले दिन हुआ टेस्ट
एडम पीटी के कोरोना पॉजिटिव होने की घोषणा उस प्रेस कॉन्फ्रेंस के एक दिन बाद आई जिसमें उन्होंने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक फाइनल के बाद अमेरिकी सिल्वर मेडलिस्ट निक फिंक और गोल्ड मेडलिस्ट निकोलो मार्टिनेंगी के साथ भाग लिया था। रविवार रात पोडियम पर पीटी ने मार्टिनेंगी और फिंक को गले भी लगाया था। ब्रिटेन ने सोमवार दोपहर जारी एक बयान में कहा, 'फाइनल के बाद पीटी की स्थिति बिगड़ गई। सोमवार सुबह जल्दी ही उनका COVID-19 टेस्ट किया गया। उस समय उनका टेस्ट पॉजिटिव आया।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…