साक्षर होने का संदेश लेकर निगम कर्मियों ने निकाली उल्लास के साथ रैली

Updated on 02-09-2024 02:25 PM

भिलाई । अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर रिसाली निगम के कर्मियों ने उल्लास के साथ रैली निकाली। साक्षर होने के संदेश को जन जन तक पहुंचाया।आयुक्त मोनिका वर्मा और डॉ. पुष्पा पुरुषोत्तमन जिला नोडल अधिकारी साक्षरता कार्यक्रम ने रैली को मरोदा चौपाटी के निकट झंडी दिखाई। रैली में लगभग 200 अधिकारी कर्मचारी शामिल थे। अधिकारी कर्मचारियों का काफिला आधा किलोमीटर का था। यही वजह है कि रैली को देखने स्लम क्षेत्र मरोदा में भीड़ एकत्र हो गई।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश और जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा के मार्गदर्शन में निकली रैली के पहले क्रम में लगभग 50 महिलाएं पैदल मार्च कर रही थी। वही 50 से अधिक बाइक में रिसाली के अधिकारी कर्मचारी शामिल थे। इसके अलावा काफिला में जन स्वास्थ्य विभाग के 70 वाहनों को शामिल किया गया था। इस अवसर पर अमित घोष सहायक संचालक, तनवीर अकिल जिला क्रीड़ा अधिकारी,  कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे, अखिलेश गुप्ता, नितीश अमन साहू , चंद्र पाल हरमुख आदि उपस्थित थे।

प्रदेश में 1  से 8 सितंबर  तक अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है ।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के उद्देश्य  को जन-जन तक पहुंचाना और जिले के असाक्षर साथियों को साक्षर कर उन्हें डिजिटल युग के लिए सुदृढ़ बनाना है।

साक्षरता सप्ताह में जन-जन में साक्षरता की अलख जगाने के लिए प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है ।उसी क्रम में आज स्वच्छता मितान और निगम कर्मचारियों ने साथ मिलकर वाहन रैली निकालकर साक्षरता सप्ताह  के प्रथम दिवस का आगाज किया।  रैली  श्रमिक बाहुल्य बस्तियों के विभिन्न वार्डों में निकाली गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.