अवैध कॉलोनियों पर सख्ती:बैरसिया में 6 नई FIR, भाजपा नेता व सरपंच पति मीना पर अवैध कॉलोनी काटने का केस

Updated on 17-01-2026 01:47 PM
भोपाल, विदिशा रोड स्थित चौपड़ाकलां गांव में अवैध कॉलोनी काटने के मामले में जिला प्रशासन ने सरपंच पति और भाजपा नेता शेरू मीना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इधर, अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत शुक्रवार को देर रात बैरसिया क्षेत्र में 6 नई अवैध कॉलोनियों पर एफआईआर दर्ज हुई। प्रशासन की तैयारी कुल 113 अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की है।

शुक्रवार को जिस शेरू के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई, वह पहले भी विवादों में रहा है। 2023 में उस पर गांव के कोटवार के साथ मारपीट और उसके मुंह पर पेशाब करने जैसे गंभीर आरोप लगे थे। इस मामले में उसे जेल भी जाना पड़ा था। प्रशासनिक रिकॉर्ड के मुताबिक, शेरू मीना पर अब तक 12 से अधिक एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं।

प्रशासन ने शुक्रवार से दोबारा बुलडोजर कार्रवाई शुरू करने का दावा किया था, लेकिन पूरे दिनकहीं भी तोड़फोड़ नहीं हुई। इसके पीछे जरूरी बैठकों का हवाला दिया गया। अब प्रशासन का कहना है कि नए सिरे से कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई की जाएगी।

इधर, जांच में सामने आया है कि कोलार, गोविंदपुरा, एमपी नगर और बैरागढ़ क्षेत्रों में अब भी कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग हो रही है। इन इलाकों में खेतों की जमीन पर काटी जा रही अवैध कॉलोनियों के प्लॉट टीएंडसीपी स्वीकृत कॉलोनियों के बराबर दामों पर बेचे जा रहे हैं। चूंकि ये इलाके नगरीय क्षेत्र में आते हैं, इसलिए यहां एफआईआर निगम को करना है।

केवल हुजूर और बैरसिया में एक्शन... लेकिन गोविंदपुरा, एमपी नगर और बैरागढ़ क्षेत्र के एसडीएम कार्रवाई को लेकर गंभीर नहीं

सभी इलाकों में अवैध कॉलोनियों की भरमार, लेकिन कार्रवाई नहीं फिलहाल हुजूर और बैरसिया तहसील में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई तेज है, लेकिन कोलार, गोविंदपुरा, एमपी नगर और बैरागढ़ सर्किल के एसडीएम अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करने के मामले में गंभीर नजर नहीं आ रहे। जबकि, कलेक्टर इस मुद्दे पर पहले ही नाराजगी जता चुके हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि अफसर अब किस आदेश का इंतजार कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.