क्रिकेट पैसा नहीं, जुनून है... पिता राहुल द्रविड़ ने करोड़ों को ठोकर मार दी थी, अब बेटा 50 हजार में खेलेगा
Updated on
26-07-2024 01:35 PM
बेंगलुरु: एक ओर जहां दुनिया पैसे के पीछे पागल है तो दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट की प्रतिष्ठित द्रविड़ फैमिली पर यह लागू नहीं होता है। राहुल द्रविड़ टी20 विश्व कप विनिंग टीम के कोच थे और उन्हें प्लेयर्स के बराबर 5 करोड़ रुपये भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऑफर किए थे, लेकिन उन्होंने सपोर्टिंग स्टाफ के बराबर ढाई करोड़ ही लेने का फैसला किया। ढाई करोड़ बड़ी कीमत होती है। जिस पिता ने अपने लोगों के लिए इतनी बड़ी रकम कुर्बान की उनका बेटा सिर्फ 50 हजार रुपये में महाराजा ट्रॉफी टी20 में खेलेगा।
पिता राहुल द्रविड़ को नहीं है पैसे का मोह, दिखा चुके हैं बड़ा दिल राहुल द्रविड़ कई मर्तबा बड़ा दिल दिखा चुके हैं। उन्होंने अंडर-19 विश्व कप जीतने के बाद भी कम पैसे लिए थे। जी हां, भारत के पूर्व कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ ने गुरुवार को बेंगलुरु में नीलामी में पिछले सीजन की उपविजेता मैसूर वारियर्स के साथ अपना पहला महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 अनुबंध हासिल किया। 18 वर्षीय ऑलराउंडर द्रविड़ को 50,000 रुपये की कीमत पर खरीदा गया। मध्यम गति के तेज गेंदबाज और मध्यक्रम के बल्लेबाज समित कर्नाटक अंडर-19 टीम का हिस्सा थे, जिसने 2023-24 कूच बिहार ट्रॉफी जीती और अलूर में लंकाशायर की टीम के खिलाफ तीन दिवसीय खेल में केएससीए इलेवन का प्रतिनिधित्व भी किया। करुण नायर की कप्तानी में खेलेंगे समित द्रविड़ वारियर्स में द्रविड़ की अगुआई करुण नायर करेंगे, जिन्हें टीम ने कप्तान के रूप में बरकरार रखा है। वारियर्स ने ऑलराउंडर के गौतम को 7.4 लाख रुपये और जे सुचित को 4.8 लाख रुपये में खरीदा, जबकि तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को 1 लाख रुपये में खरीदा। कृष्णा ने हाल ही में अपने बाएं प्रॉक्सिमल क्वाड्रिसेप्स टेंडन की सर्जरी करवाई थी। वह टूर्नामेंट तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे। बता दें कि महाराजा ट्रॉफी का 2024 सीजन 15 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चिन्नास्वामी स्टेडियम में सभी मैचों के साथ आयोजित होने की संभावना है। अर्जुन तेंदुलकर की तरह समित भी बढ़ रहे हैं आगे उल्लेखनीय है कि समित उन क्रिकेटरों के बेटों में शामिल हैं, जो अपने पिता के रास्ते पर चलने का फैसला कर चुके हैं। राहुल द्रविड़ विश्व क्रिकेट में सबसे सम्मानित खिलाड़ियों में शमिल रहे हैं। उनके बेटे समित जब बड़े लेवल पर खेलेंगे तो उनकी तुलना पिता से जरूर होगी। समित पिता की तरह ही दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उनसे पहले महान बल्लेबाज और राहुल द्रविड़ के दोस्त सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पहले ही क्रिकेट में आ चुके हैं। वह रणजी ट्रॉफी और इंडियन प्रीमियर लीग खेल रहे हैं।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…