क्रिकेटर राधा यादव परिवार समेत वडोदरा की बाढ़ में फंसीं

Updated on 29-08-2024 05:17 PM

भारतीय महिला टीम की स्पिनर राधा यादव और उनका परिवार वडोदरा में बाढ़ में फंस गया। बुधवार को उन्हें नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) ने रेस्क्यू किया। बाएं हाथ की स्पिनर क्रिकेटर ने इसका वीडियो पोस्ट किया है और टीम को धन्यवाद कहा है।

24 साल की राधा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में अनुभव साझा करते हुए लिखा- 'हम बहुत बुरी स्थिति में फंस गए हैं। हमें बचाने के लिए NDRF को बहुत-बहुत धन्यवाद।'

वीडियो में NDRF के जवान सड़कों पर नावों से लोगों को बचाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि गुजरात के कई इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं। गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार, बारिश और बाढ़ संबंधी घटनाओं के कारण 28 लोगों की मौत हो गई और लगभग 18,000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

टी-20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा है राधा
बाएं हाथ की ऑफ स्पिनर राधा UAE में होने जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन की शुरुआत 3 अक्टूबर से हो रही है। भारत का पहला मुकाबला 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से होगा। भारतीय टीम के ग्रुप में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका और न्यूजीलैंड शामिल हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ लिए थे 3 विकेट
राधा यादव ने कुछ दिन पहले विमेंस एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ 3 विकेट लिए थे। राधा ने भारत के लिए 80 T20I मैचों में 90 विकेट हासिल किए हैं, जबकि उन्होंने 4 वनडे मैच खेले हैं और एक विकेट प्राप्त किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.