क्रिकेट के 'नास्त्रेदमस' ने 2014 में ही कर दी थी कमला हैरिस पर भविष्यवाणी, सिर्फ 3 शब्दों में बताया था हार!

Updated on 07-11-2024 04:46 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम जब रोहित शर्मा की कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में शर्मनाक तरीके से सिर्फ 46 रनों पर आउट हुई तो खूब हंगामा मचा। उस समय सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल होने लगा, जो इंग्लैंड के धाकड़ पेसर जोफ्रा आर्चर का था। उस पोस्ट में सिर्फ 46 नंबर लिखा हुआ था। क्रिकेट फैंस ने उसे भारत के अपने घरेलू मैदान पर सबसे कम रनों पर आउट होने के एंगल को जोड़ा, जबकि अब जब अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस हार गई हैं तो तो एक और पोस्ट वायरल हो रहा है।

राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट कैंडिडेट कमला हैरिस को रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप ने हराया। इसके साथ ही आज ही के दिन 10 साल पहले यानी 11 नवंबर 2014 में किया गया जोफ्रा आर्चर का एक और पोस्ट वायरल होने लगा। आर्चर ने पोस्ट में सिर्फ 3 शब्द लिखे थे, जिसे लोग कमला हैरिस की हार से जोड़कर देख रहे हैं। क्रिकेट की दुनिया के नास्त्रेदमस कहे जाने वाले जोफ्रा आर्चर ने अपनी पोस्ट में लिखा- Bad end Harris (बुरा अंत हैरिस)।

रोचक बात यह है कि इस पोस्ट की 10वीं सालगिरह से ठीक 5 दिन पहले अमेरिकी चुनाव का रिजल्ट आया। जोफ्रा के इस पोस्ट पर अब ढेरों कॉमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सच में यार इसे तो सब पता है। दूसरे ने लिखा- भगवान जोफ्रा कहिए। हमेशा हर मुद्दे पर जोफ्रा का ट्वीट रहता है। कुछ ने तो डोनाल्ड ट्रंप को टैग करते हुए कहा कि आप इस पोस्ट का रिट्वीट कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि ट्विटर यानी एक्स के मालिक एलन मस्क खुलकर रिपब्लिकन के सपोर्ट में थे। यही वजह है कि ट्रंप ने जीतने के बाद अपने पहले भाषण में मस्क की तारीफ में कोई कमी नहीं छोड़ी। यहां रोचक बात यह है कि चुनावों के रिजल्ट को लेकर नास्त्रेदमस कहे जाने वाले एलन लिक्टमैन की भविष्यवाणी इस बार गलत रही।

उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की 2016 की जीत और जो बाइडन की 2020 की जीत का सही अनुमान लगाया था। ये दोनों ही रिजल्ट उम्मीद के उलट रहे थे, क्योंकि 2016 में ट्रंप के मुकाबले हिलेरी क्लिंटन आगे थीं, जबकि पिछली बार ट्रंप आगे माने जा रहे थे। हालांकि, इस बार उन्होंने हैरिस के पक्ष में अपना अनुमान लगाया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.