निजी अस्पताल में भीड़ का हंगामा, तोड़फोड़, डॉक्टर व अन्य स्टाफ ने खुद को कमरे में बंद कर बचाई जान

Updated on 31-08-2024 12:01 PM
भोपाल। गोविंदपुरा के भारती निकेतन के पास पौने आठ बजे के करीब एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार विकास नगर निवासी 20 वर्षीय मोनू उर्फ राकेश चौधरी बुरी तरह घायल हो गया। स्वजन व अन्य लोग उसे गौतम नगर में स्थित सिटी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इससे युवक को लेकर आए लोग आक्रोशित हो गए और युवक के इलाज में देरी का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा, तोड़फोड़ कर दी। अस्पताल के डॉक्टर समेत स्टाफ ने कमरे में अपने आप को बंद कर जान बचाई।

इस कारण गुस्साए लोग

इस दौरान अस्पताल के संचालक के रिश्तेदार ने भीड़ को रोकने के लिए उन पर रिवॉल्वर भी तान दी। हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि युवक को घायल होने के बाद उसे भर्ती करने से पहले उसके स्वजनों से फीस मांगी, इस कारण से इलाज में देरी से मौत हो गई।

परिवार में इकलौता बेटा था मृतक

जानकारी के मुताबिक भारती निकेतन के पीछे रहने वाला मोनू चौधरी कालेज में पढ़ता था और एक डीबी माल में काम भी करता था। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। रात में वह अपने घर जा रहा था। जैसे ही मोनू ने सड़क से भारती निकेतन जाने के लिए चौराहे से बाइक मोड़ी, उसी समय सुभाष नगर विश्राम घाट की तरफ एक तेज रफ्तार कार आ रही थी, उसने बाइक पर सवार मोनू चौधरी को सामने से टक्कर मार दी।

कार में चार स्कूली छात्र सवार थे

कार की रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कार की टक्कर से उसके एयरबैग खुल गए और बाइक सवार हवा में उछलते हुए दस फीट दूर जाकर सड़क किनारे डिवाइडर पर गिरा। कार में लड़की समेत चार नाबालिग स्कूली छात्र सवार थे। उन्होंने ने भागने की कोशिश की, लेकिन कार के नीचे बाइक के फंसने के कारण वह भागने में कामयाब नहीं हो पाए। लोगों ने एक लड़के को पकड़कर पुलिस को सौंपा है।

हादसे के बाद आसपास के लोग मोनू को गौतम नगर के सिटी अस्पताल लेकर पहुंचे थे, अस्पताल ने उसे भर्ती नहीं किया था। गोविंदपुरा टीआई अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि बाइक सवार को टक्कर मारने वाली कार में एक लड़का मिला है। वह स्कूली छात्र है। उससे पूछताछ की जा रही है।

भीड़ ने अस्पताल पर बोला धावा

इधर, मृतक मोनू चौधरी के शव को उसके स्वजन द्वारा हमीदिया अस्पताल की मर्चुरी में रखवाने के बाद भारी संख्या में लोग सिटी अस्पताल पहुंचे। करीब सौ लोगों की भीड़ ने अस्पताल में घुसकर जमकर हंगामा किया। इससे अस्पताल में मौजूद डॉक्टर व अन्य स्टाफ घबरा गया और उन्होंने अपने आप को कमरे में बंद कर अपनी जान बचाई। अस्पताल संचालक के रिश्तेदार ने भीड़ को रोकने के लिए रिवॉल्वर भी तान दी। यह देखकर भीड़ ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर जमकर बवाल काटा। इधर, सूचना मिलते ही गोविंदपुरा समेत आसपास का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को संभाला।

इनका कहना है

युवक की मौत मौके पर हो चुकी थी। उसे भर्ती नहीं किया जा सकता था। उसे अस्पताल के अंदर भी नहीं लाया जा सकता था। अस्पताल पर जानबूझकर हमला कर तोड़फोड़ की गई। दौ सौ लोगों की भीड़ ने अस्पताल की लाइट बंद की। मेन स्विच ऑफ किया और तोड़फोड़ की। हमारे स्टाफ ने कैसे अपनी जान बचाई है, हम ही जानते हैं।

-डॉ. सव्यसाची गुप्ता, सिटी अस्पताल के संचालक



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.