Bhopal में साल के आखिरी सुपरमून को देखने उमड़ी भीड़, चंद्रयान-3 की सफलता के बाद बढ़ी लोगों में दिलचस्पी

Updated on 06-11-2025 01:00 PM

भोपाल। राजधानी भोपाल में मंगलवार की शाम आसमान में एक अद्भुत और रोमांचक खगोलीय घटना का गवाह बनी। आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल में साल के आखिरी ''सुपरमून अवलोकन कार्यक्रम'' का सफल आयोजन किया गया, जहां हजारों की संख्या में नागरिकों, स्कूली बच्चों और खगोल विज्ञान प्रेमियों ने भाग लिया। लोगों ने शक्तिशाली दूरबीनों के माध्यम से चंद्रमा की सामान्य से कहीं अधिक चमकीली और विशाल आकृति का दर्शन किया, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब लगभग तीन लाख 60 हजार किलोमीटर की दूरी पर था। यही कारण है कि चंद्रमा अपने सामान्य आकार से अधिक बड़ा और चमकदार दिखाई दिया, जिसे विज्ञान की भाषा में सुपरमून कहते हैं। यह दुर्लभ अवसर खगोल प्रेमियों के लिए किसी पर्व से कम नहीं था। चंद्रयान-3 की कामयाबी का दिखा उत्साह इस कार्यक्रम का महत्व इसलिए भी बढ़ गया, क्योंकि पूरा देश अभी भी भारत के ऐतिहासिक चंद्रयान-3 मिशन की सफलता का जश्न मना रहा है

युवाओं में जबरदस्त उत्साह दिखा

भारत के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने के बाद से ही, आम लोगों और खासकर युवाओं में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति एक नई दीवानगी और जिज्ञासा देखने को मिल रही है। आंचलिक विज्ञान केन्द्र में जुटे युवाओं में भारत की भावी अंतरिक्ष योजनाओं और चंद्रमा अन्वेषण को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा। उन्होंने विशेषज्ञों से यह जानने का प्रयास किया कि सुपरमून बनने के पीछे का वैज्ञानिक कारण क्या है, और कैसे भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में विश्व पटल पर अपनी छाप छोड़ रहा है।

चंद्रमा को करीब से देखना अविश्वसनीय अनुभव

केन्द्र के क्यूरेटर ''ई'' एवं परियोजना समन्वयक, साकेत सिंह कौरव ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल लोगों को उज्ज्वल सुपरमून की सुंदरता से परिचित कराना था, बल्कि युवाओं के मन में खगोल विज्ञान के प्रति नई जिज्ञासाएं उत्पन्न करना भी था। कार्यक्रम में आए एक स्कूली छात्र ने कहा कि चंद्रमा को इतना करीब से देखना एक अविश्वसनीय अनुभव था। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद मुझे अब लगता है कि अंतरिक्ष में जाना मुमकिन है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.